फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fire brigade: resource on the enlarged still inadequate

फायर ब्रिगेड: संसाधन तो बढ़े पर अब भी अपर्याप्त

Sun, 28 Feb 2016 09:53 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 28 Feb 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
Fire brigade: resource on the enlarged still inadequate
गर्मी में जिले में अग्निकांडों का ग्राफ साल दर साल बढ़ता जा रहा है। लिहाजा अग्निशमन विभाग ने इस साल अग्निकांडों पर काबू पाने के लिए संसाधन बढ़ाए हैं, लेकिन महकमे के पास अब भी दमकल कर्मियों की काफी कमी है। ऐसे में फायर ब्रिगेड से ज्यादा आग से बचाव के लिए लोगों को ही सजग रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

एक साल पहले तक अग्निशमन विभाग के पास एक ही मोटर फायर इंजन होता था, वह भी कई दशकों पुराना था लेकिन इस साल अग्निशमन के पास तीन मोटर फायर इंजन हो गए हैं तो दो पंप भी मिल गए हैं, जिन्हें गांवों में आग बुझाने के समय ट्यूबवेल पर लगाया जाएगा। अधिकारियों ने जिला मुख्यालय स्थित फायर स्टेशन के लिए 10 हजार लीटर की क्षमता वाले वाटर बाउजर तथा केमिकल या ऑयल में लगी आग को बुझाने के लिए फोम टेंडर की डिमांड की है।
विज्ञापन

इधर, जिले में मानक के अनुसार आग बुझाने के लिए 80 सिपाहियों की जरूरत है, लेकिन यहां तैनाती सिर्फ 20 की ही है। एक साल पहले तक तो विभाग के पास सिर्फ आठ ही सिपाही थे, लेकिन मौजूदा समय में 12 नए सिपाहियों की आमद हुई है। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि संसाधनों और सिपाहियों के बढ़ने से अग्निकांडों पर प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलों में सिपाहियों की काफी कमी
जिले में निघासन, पलिया, गोला और धौरहरा में अग्निशमन विभाग के स्टेशन हैं। इन जगहों पर एक हेड, एक ड्राइवर, दो सिपाही और 10 होमगार्डों की तैनाती है। आग बुझाने के लिए सिपाहियों का ये मानक काफी कम है। मोहम्मदी में सीजनल स्टाफ भेजा जाता है। इनमें एक मोटर फायर इंजन और चार दमकल कर्मी शामिल रहते हैं।

शहरी क्षेत्र में सड़क में दब गए हाईड्रेंट
लखीमपुर शहर में करीब सात साल पहले आग बुझाने के लिए 21 हाईड्रेंट थे, लेकिन मौजूदा समय में इनकी संख्या सिर्फ आठ रह गई है। नए हाईड्रेंट के लिए नगर पालिका को अग्निशमन विभाग ने पत्र भेजा है, लेकिन इस ओर कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इस समय फायर स्टेशन परिसर, इमली चौराहा, मेनरोड, सदर चौराहा, जीआईसी ग्राउंड, मेला मैदान, खपरैल बाजार और पुलिस लाइंस में हाईड्रेंट हैं।

होटलों को जारी होगी नोटिस
अग्निशमन विभाग शहरी क्षेत्र में आग से बचाव के लिए होटलों को नोटिस जारी करेगा। विभाग ने 14 होटलों में दो को नोटिस जारी भी की है। अन्य होटलों को भी जल्द ही नोटिस भेजी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि सभी होटलों में आग से बचाव के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं।


इन नंबरों पर दें अग्निकांड की सूचना
गांवों में आग से बचाव के लिए 101, 05872-252555 और सीयूजी नंबर 9454418690  

आग से बचाव के उपाय
-बिस्तर में लेटकर बीड़ी-सिगरेट न पीएं और जलती हुई बीड़ी इधर-उधर न फेंके
-बच्चों के हाथ में माचिस न दें
-चूल्हे की राख बुझाने के बाद ही घूरे पर डालें
-जलते हुए स्टोव या लालटेन में मिट्टी का तेल न डालें
-लालटेन, अंगीठी, मोमबत्ती सुरक्षित स्थान पर ही रखें
-घर में कटे-फटे बिजली के तारों को तुरंत बदलवा दें
-गैस का पाइप अधिक पुराना होने पर बदलवा दें
-गैस सिलेंडर हमेशा खड़ा रखें
-रात्रि में सोने से पहले गैस चूल्हे का वॉल्व बंद करना न भूलें

आग से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से पूरी तैयारी की जा चुकी है। लोग अग्निकांडों की सही सूचना दें और आग बुझाने में विभाग की मदद करें। आग से बचाव के लिए जरूरी है कि लोग गर्मी के दिनों में काफी सतर्कता बरतें।
-आरके सिंह, अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed