फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fire breaks out in two brothers' house, burns cash and household items

Lakhimpur Kheri News: दो भाइयों के घर में लगी आग, नकदी व घरेलू सामान जला

Thu, 06 Nov 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 06 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in two brothers' house, burns cash and household items
कस्ता काॅलोनी में आग बुझने के बाद मौज़ूद लोग। सवांद
मितौली। क्षेत्र के कस्ता काॅलोनी ने अज्ञात कारणों के चलते दो घरों में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। पत्नी के प्रसव के लिए रखी 30 हजार की नकदी जलकर राख हो गई। लेखपाल ने मौका-मुआयना करने के साथ पीड़ित परिवार को आवश्यक सामग्री मुहैया कराई है।
विज्ञापन


कस्ता काॅलोनी में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक दो सगे भाइयों के घरों में आग लग गई। इसमें तिरपाल पन्नी से घर बनाए रह रहे वकील पुत्र यासीन का घर जलकर राख हो गया। उसमें रखी बेड, बक्सा, सिंगारदान, कपड़े बर्तन सहित घर में रखे 30 हजार रुपये जलकर राख हो गए। भुक्तभोगी वकील ने बताया कि कस्ता में टन्ना स्वीट हाउस पर मजदूरी का काम करता है।
विज्ञापन

पत्नी अफसाना की डिलीवरी होनी है, इस वजह से होटल मालिक बाॅबी व अपनी ससुराल से पैसे लाकर घर में रखे हुए थे। घरेलू सामान के साथ सारे पैसे जलकर राख हो गए। आग से वकील के भाई शमील जो परिवार सहित हरियाणा में मजदूरी करता है, उसका घर भी जल गया। घर में रखा गैस का छोटा सिलिंडर भी फट गया। फटा हुआ सिलिंडर घर से लगभग बीस मीटर दूर खेत में गिरा मिला। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पर कस्ता चौकी प्रभारी जयकृष्ण तिवारी, दीवान रमाशंकर वर्मा कस्ता प्रधान अजमेर अली मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed