फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fire also broke out amid the storm, more than 50 houses were reduced to ashes

Lakhimpur Kheri News: आंधी के बीच आग का भी तांडव, 50 से ज्यादा घर राख

Tue, 26 May 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 26 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fire also broke out amid the storm, more than 50 houses were reduced to ashes
कारीबरेडी गांव में घर जलते हुए। स्रोत ग्रामीण
मितौली/भीखमपुर। सोमवार रात आई आंधी के बीच मितौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुल्तानपुर ग्रंट के कारीबरेडी गांव में लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते 50 से अधिक मकान उसकी चपेट में आ गए। हादसे में गांव के 74 परिवार प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

आग में घरों में रखा अनाज, कपड़े, नकदी और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पांच मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई, जबकि एक बाइक, ऑटो और ई-रिक्शा भी पूरी तरह जल गए। गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग जान बचाने के साथ घरों से सामान निकालने में जुट गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, आग की शुरुआत प्रदीप के घर से हुई। आंधी के चलते लपटें तेजी से आसपास के घरों तक पहुंच गईं। जब तक लोग कुछ समझ पाते, कई घर आग की चपेट में आ चुके थे। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ही भावदा ग्रंट गुरुद्वारे के सेवादारों ने पीड़ित परिवारों के लिए भोजन सामग्री उपलब्ध कराई। प्रधान संजय राठौर और खंजननगर के प्रधान प्रतिनिधि अवधेश उर्फ पप्पू ने भी राहत कार्य में सहयोग किया।
घटना की सूचना पर एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, सीओ यादवेन्द्र यादव, तहसीलदार दिनेश कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक महेश पाठक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से जानकारी लेकर नुकसान का आकलन शुरू कराया।

----------------
मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
कारीबरेडी गांव में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम अंजनी कुमार और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग गांव पहुंचे। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

कारीबरेडी गांव में घर जलते हुए। स्रोत ग्रामीण

कारीबरेडी गांव में घर जलते हुए। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed