{"_id":"6a5d0a75183ec6b49407bd23","slug":"fir-lodged-against-school-director-for-threatening-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-180303-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: स्कूल के संचालक पर धमकाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: स्कूल के संचालक पर धमकाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
Sun, 19 Jul 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र में स्कूली वैन और बाइक की टक्कर में दो लोगों के घायल होने के मामले में पीड़ित पक्ष ने स्कूल संचालक पर इलाज का खर्च देने के वादे से मुकरने, गाली-गलौज और धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर वैन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गांव ओदरहना निवासी नीलम देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 जुलाई को भदूरा के वीएन एजुकेशन स्कूल की ओमनी वैन बच्चों को लेकर कैमहरा की ओर जा रही थी।
आरोप है कि रतसिया गांव के पास वैन ने उनके पति नैमिष और जेठ श्रीकांत की बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
नीलम के मुताबिक, हादसे के दिन वैन चालक विकास यादव और स्कूल संचालक छैल बिहारी ने इलाज कराने का वादा किया था, लेकिन दो दिन बाद पैसे देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि स्कूल संचालक ने गाली-गलौज कर धमकाते हुए उन्हें भगा दिया।
सीओ विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर वाहन कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद