{"_id":"69ebbd542ed9f79666083bf6","slug":"fir-lodged-against-private-hospital-after-death-of-mother-and-child-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-173623-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जच्चा-बच्चा की मौत के बाद निजी अस्पताल पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जच्चा-बच्चा की मौत के बाद निजी अस्पताल पर प्राथमिकी दर्ज
Sat, 25 Apr 2026 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के बेहजम स्थित जन सेवा अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया है।
थाना क्षेत्र के मुकरेहटा निवासी विपिन की पत्नी प्रीति देवी (23) जन सेवा अस्पताल में भर्ती थीं। बृहस्पतिवार सुबह बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद प्रीति देवी की भी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
शुक्रवार को एडिशनल सीएमओ डॉ. रविमोहन गुप्ता और बेहजम सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल वर्मा टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। बताया गया कि घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ मौके से चले गए थे। टीम ने अस्पताल को सील कर नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतका के पति विपिन की तहरीर पर अस्पताल संचालक राजेश शुक्ला, जिला महिला अस्पताल के डॉ. अभिषेक साहू और अन्य अज्ञात स्टाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
-- -- -- -- -- -- -- जन सेवा अस्पताल को सील कर नोटिस चस्पा किया गया है। इसके अलावा बेहजम कस्बे में ही दो अन्य अस्पतालों पर भी नोटिस चस्पा कर जवाब मांगा गया है।
-डॉ. अनिल वर्मा, सीएचसी प्रभारी, बेहजम
-- -- -- -- -- -- -- -
मृतका के पति विपिन की तहरीर पर अस्पताल संचालक राजेश शुक्ला, डॉ. अभिषेक साहू व अन्य अज्ञात स्टाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
-प्रवीर गौतम, थानाध्यक्ष नीमगांव