फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Finance company's recovery agent accused of embezzlement, case registered

Lakhimpur Kheri News: फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट पर गबन का आरोप, मामला दर्ज

Sat, 07 Feb 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 07 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Finance company's recovery agent accused of embezzlement, case registered
लखीमपुर खीरी। एक फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट पर लोन वसूली की रकम, मशीन और जरूरी दस्तावेज लेकर भाग जाने का आरोप लगा है। मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आंबेडकर नगर क्षेत्र के गांव लखमीपुर निवासी सूर्यभान वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह एक फाइनेंस कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोन रिकवरी के कार्य के लिए सीतापुर जनपद के थाना महोली क्षेत्र के मोहल्ला शुक्लन टोला निवासी रामकृष्ण शुक्ला को फील्ड में तैनात किया था।
विज्ञापन

बताया गया कि कंपनी द्वारा रिकवरी के लिए रामकृष्ण को एव्यूट मशीन, प्रोजेक्शन शीट, डायरी, दो रोल और एक बैग सौंपा गया था। आरोप है कि 5 फरवरी, 2026 को आरोपी ने 28,250 रुपये नकद रिकवर किए, जिन्हें उसी दिन शाम तक कंपनी में जमा करना था, लेकिन उसने रकम जमा नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने जानबूझकर नकदी, मशीन और दस्तावेज हड़पने की नीयत से ऐसा किया। सदर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के साथ पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed