फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Final SIR list released, 3.38 lakh voters reduced

Lakhimpur Kheri News: एसआईआर की अंतिम सूची जारी, 3.38 लाख मतदाता घटे

Fri, 10 Apr 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 10 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Final SIR list released, 3.38 lakh voters reduced
लखीमपुर खीरी। चुनाव आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को जिला प्रशासन ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। एसआईआर के बाद जनपद की मतदाता सूची से 3.38 लाख मतदाताओं के नाम हटे हैं। इसमें सबसे ज्यादा सदर विधानसभा के 79034 मतदाता, गोला में 62081 और पलिया में 45485 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। हालांकि अंतिम सूची में नए मतदाता शामिल भी किए गए हैं।
विज्ञापन

एसआईआर से पूर्व जनपद की मतदाता सूची में मतदाताओं का आंकड़ा 28,89,872 था, जिसमें 15,34,784 पुरुष, 13,55,023 महिला व 65 थर्ड जेंडर थे। एसआईआर के बाद अंतिम सूची में 3,38,137 मतदाताओं की संख्या घटकर 25,51,741 मतदाता है।
विज्ञापन

इसमें 13,92,401 पुरुष व 11,59,288 महिला व 52 थर्ड जेंडर है। जबकि जनपद की जनसंख्या 45 लाख के करीब है। जिले में 27 अक्तूबर से मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान शुरू हुआ था। इसमें 340 मतदान केंद्र और 3283 मतदेय स्थल पर 3283 बीएलओ ने काम किया। अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची जिला निर्वाचन कार्यालय, संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय व सभी मतदेय स्थलों पर एक सप्ताह तक निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। मतदाता वहां जाकर अपना या परिवार का नाम आसानी से सत्यापित कर सकते हैं। जनसामान्य अपनी सुविधा के लिए वेबसाइट: https://kheri.nic.in/, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट: https://ceouttarpradesh.nic.in/ पर भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
नो-मैपिंग, मृतक व डुप्लीकेट वाले कटे नाम
-एसआईआर के बाद 3.38 लाख मतदाता घटे हैं, जिसमें मृतक व नो-मैपिंग सहित अन्य मतदाता शामिल हैं। नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को कई बार नोटिस जारी, लेकिन तय समय पर नहीं पहुंचे। कुछ पहुंचे भी, लेकिन सी दस्तावेज पेश नहीं कर सके। ऐसे में इनके नाम सूची से काट दिए गए हैं।

------------------
राजनीतिक दलों को सौंपी सूची
कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम नरेंद्र बहादुरसिंह ने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की सॉफ्ट व हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई गई। इसमें कांग्रेस के जिला सचिव राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, बसपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य उमाशंकर गौतम, भाकपा (माले) के जिला सहसचिव राजेन्द्र प्रसाद यादव, सपा के जिला सचिव मो. उमर एडवोकेट, भाजपा एससी मोर्चा के जिला महामंत्री गंगाराम एडवोकेट, अपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा व जिला उपाध्यक्ष अनिल वर्मा तथा आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष हासिम सिद्दीकी सहित अन्य प्रतिनिधि रहे।
-----------------
विधानसभा- एसआईआर से पूर्व- एसआईआर के बाद- घटे मतदाता
पलिया- 367807- 322322- 45485
निघासन- 353604- 326572- 27032
गोला- 403722- 341641- 62081
श्रीनगर- 330817- 301351- 29466
धौरहरा- 347597- 309095- 38502
लखीमपुर- 423012- 343978- 79034
कस्ता- 315524- 287702- 27822
मोहम्मदी- 347784- 319080- 28709
कुल- 2889872- 2551741- 338137
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed