फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Filled LPG tanker overturned , is a day jam Highway

एलपीजी भरा टैंकर पलटा, दिनभर रहा हाईवे जाम

Thu, 05 Mar 2015 07:34 PM IST
गोला गोकर्णनाथ/रजागंज (खीरी)
गोला गोकर्णनाथ/रजागंज (खीरी) Updated Thu, 05 Mar 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
Filled LPG tanker overturned , is a day jam Highway
पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर कोतवाली गोला क्षेत्र में स्थित भल्लिया मोड़ के पास एलपीजी से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर के पलटने से गैस रिसने लगी। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। रास्ते के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर डीएम किंजल सिंह और एसपी अरविंद सेन पहुंचे और रूट डायवर्जन के साथ दुकानें बंद कराने और पड़ोसी गांव के चूल्हे बुझवाने के निर्देश दिए। दिनभर दूसरे टैंकर में गैस भरने का काम हुआ। देर शाम तक छोटे वाहन सिकंद्राबाद मार्ग से निकाले जा रहे थे, जबकि बड़े वाहन खड़े थे।
विज्ञापन

गाजियाबाद की लोनी इंडस्ट्रियल एरिया से टैंकर में 18 टन गैस भरकर चालक सुबोध वर्मा लखीमपुर के इंडेन बाटलिंग प्लांट जा रहा था। सुबह नौ बजे जब वह वाहन लेकर भल्लिया मोड़ के पास पहुंचा तो सामने से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिनी तरफ आ गया। बचाव में चालक ने वाहन को सड़क के किनारे ले जाने का प्रयास किया, जिससे वाहन नीचे उतर गया और सड़क किनारे पलट गया। टैंकर पलटने से चालक और उसके साथ गांव का ही बिजेंद्र वर्मा घायल हो गए। टैंकर की चपेट में आकर साइकिल मरम्मत के लिए रखा खोखा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

टैंकर पलटने के कारण उससे गैस का रिसाव होने लगा। सूचना पर पहुंचे कोतवाल एके उपाध्याय और दमकल कर्मी मेवालाल, बाबूराम यादव ने गैस का रिसाव बंद करने का प्रयास किया। जिससे रिसाव पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों तरफ वाहनों को रुकवा दिया। आवागमन बंद होने से कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। प्रशासन ने आग लगने की आशंका के मद्देनजर पास के भट्ठों में कार्य बंद करवा दिया।  साथ ही आसपास की दुकानें, मोबाइल बंद करा दिए और पड़ोस गांव के चूल्हे भी बुझवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम-एसपी के बाद पहुंचे प्लांट इंचार्ज, क्लास लगी
गोला गोकर्णनाथ।
लखीमपुर स्थित इंडेन बाटलिंग प्लांट के इंचार्ज संदीप चावला टीम के साथ रेसक्यू किट लेकर घटनास्थल पर देर से पहुंचे, जबकि डीएम और एसपी पहले से मौजूद थे। दोनों अधिकारियों ने इस पर नाराजगी जताई। संदीप चावला ने बताया कि दूसरे टैंकर में क्षतिग्रस्त टैंकर की गैस ट्रांसफर करने के बाद इसको सीधा किया जाएगा। उन्होंने अपनी टीम के सहयोग से टैंकर के छेद में निडिल लगाकर गैस रिसाव को बंद कर दिया।
दमकलकर्मियों को 10-10हजार का इनाम
डीएम ने मौका मुआयना कर दमकल कर्मियों से घटना के बारे में जानकारी की। उनकी बहादुरी पर खुश होकर 10-10हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
बिना वर्दी पहुंचे सीएफओ, डीएम ने जताई नाराजगी
गोला गोकर्णनाथ।
बाटलिंग प्लांट की रेसक्यू टीम की कार्यप्रणाली और अव्यवस्था से नाराज अधिकारियों ने उनके विरुद्ध रिपोर्ट शासन को भेजी है। स्थिति कंट्रोल में होने के बाद घंटों बाद सीएफओ बिना वर्दी के घटनास्थल पर पहुंचे। डीएम और एसपी ने उनकी फटकार लगाई। अधिकारियों ने बाटलिंग प्लांट की रेसक्यू किट का निरीक्षण कर फोटोग्राफी भी कराई। घंटों देर से पहुंचे खाली टैंकर में टीम ने गैस ट्रांसफर करने का काम शुरू करा दिया, देर शाम तक गैस ट्रांसफर होने का कार्य जारी था।

यह रहे मौजूद
डीएम किंजल सिंह, एसपी अरविंद सेन, एडीएम हरिकेश चौरसिया, एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, एसडीएम सदर राकेश पटेल, सीओ मधुवन कुमार सिंह, हैदराबाद एसओ जितेंद्र सिंह सहित तमाम अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed