{"_id":"5a95770b4f1c1bea028b4e54","slug":"file-gst-on-time-and-feel-relaxed","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘समय से जीएसटी भरो और निडर रहो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘समय से जीएसटी भरो और निडर रहो’
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 27 Feb 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
GST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य कर विभाग के 70वें स्थापना दिवस के मौके पर अभिव्यक्ति कार्यक्रम हुआ, जिसमें अधिकारियों ने कहा कि समय से जीएसटी भरो और निडर रहो। इस मौके पर व्यापारी और विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी/ डिप्टी कमिश्रर श्रीराम सरोज ने अधिक वृद्धि दर से राजस्व देने वाली फर्म मूसाराम ऑटो सेल्स के स्वामी दिनेश अग्रवाल को राजस्व योगदान सम्मान से सम्मानित किया। बेहतर सेवा कार्य के लिए वाणिज्य कर अधिकारी माता प्रसाद पाठक, प्रधान सहायक ज्ञान प्रकाश गुप्ता, वैयक्तिक सहायक साहबदीन, कनिष्ठ सहायक मयंक मिश्रा, गजेंद्र निषाद सेवक को डिप्टी कमिश्रर ने विशिष्ट योगदान सम्मान से सम्मानित किया। डिप्टी कमिश्रर श्रीराम सरोज ने कहा कि विभाग का प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी पुरस्कार के योग्य है, जो अपना कार्य पूरी लगन से कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य विषय भरो कर रहा निडर पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिवक्ताओं सत्य नरायन गुप्ता, एएस जाफरी, आकाश गर्ग, विजय कुमार पांडेय, अनिल अग्रवाल ने विचार रखे।
विज्ञापन
व्यापारियों की ओर से उमेश मिश्रा, संजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता, अमरजीत सिंह अजमानी, कृष्ण गोपाल शेखर, नीता गुप्ता ने जीएसटी को लेकर अपनी जिज्ञासा अधिकारियों के सामने रखीं। इस मौके पर वाणिज्य कर अधिकारी केके वर्मा, संजीव आर्या, प्रशांत, श्रीधर त्रिपाठी, जिला सेवायोजन अधिकारी रत्नेश त्रिपाठी, मनोरंजन कर अधिकारी सुभाष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन