फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   File a case against the accountant along with dismissal

Lakhimpur Kheri News: बर्खास्तगी के साथ लेखपाल पर दर्ज करें मुकदमा

Mon, 30 Jun 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 30 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
File a case against the accountant along with dismissal
डीएम कार्यालय ज्ञापन सौंपने आए ब्राह्मण परिवार सेवा समिति के पदाधिकारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। गोला में तैनात एक लेखपाल द्वारा सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश खत्म नहीं हो रहा है। बर्खास्तगी के साथ उस पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ब्राह्मण परिवार सेवा समिति के जिलाध्यक्ष अवधेश मिश्रा ने बताया कि गोला के राजस्व विभाग में तैनात एक लेखपाल ने ब्राह्मण समाज की महिलाओं के प्रति अपनी फेसबुक आईडी से एक अमर्यादित व अत्यंत अशोभनीय टिप्पणी की है, जिससे ब्राह्मण समाज में रोष है।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि लेखपाल का यह कृत्य सरकारी आचरण सेवा नियमावली के विरुद्ध है। इससे पूर्व भी उसने ब्राह्मण समाज के प्रति अमर्यादित टिप्पणी की है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से लेखपाल को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर संरक्षक अनिल मिश्र, ब्राह्मण एकता परिषद के जिला अध्यक्ष विनय मिश्रा, विजय मिश्र, उमेश दीक्षित, प्रमेश त्रिवेदी, बृजेश मिश्रा, संदीप शुक्ला, शरद मिश्रा, डॉ. ललित शुक्ला, आरके तिवारी, सुरेंद्र मिश्रा, अवधेश मिश्रा दरोगा, कमलेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

उधर, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की तरफ से भी लेखपाल के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला अध्यक्ष धीरज शुक्ला, अतुल अवस्थी, ज्योति शुक्ला, नीलम शुक्ला, शुभम लता मिश्रा, ऊषा तिवारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
------
आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में लेखपाल निलंबित



गोला गोकर्णनाथ। इटावा प्रकरण से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट को अपनी फेसबुक आईडी पर साझा करने के मामले में नगर क्षेत्र के लेखपाल जयप्रकाश वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि की है।




शुक्रवार को नगर क्षेत्र लेखपाल ने फेसबुक आईडी पर ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत करने वाली एक पोस्ट डाली थी। शनिवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर एसडीएम युगांतर त्रिपाठी और एएसपी प्रशांत कुमार को तहरीर देकर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed