{"_id":"6881209c6a6a23df5200237e","slug":"fight-between-gatemen-traffic-disrupted-due-to-closure-of-railway-crossing-for-45-minutes-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-151399-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गेटमैनोंं में मारपीट, 45 मिनट रेलवे क्राॅसिंग बंद रहने से आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गेटमैनोंं में मारपीट, 45 मिनट रेलवे क्राॅसिंग बंद रहने से आवागमन बाधित
Wed, 23 Jul 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से खड़ा राहगीर। स्रोत: वीडियो ग्रैब
फरधान। देवकली हाॅल्ट और फरधान रेलवे स्टेशन के मध्य 138 सी सकतापुर समपार फाटक पर तैनात दो गेटमैनों के बीच बुधवार सुबह मारपीट हो गई। इसके चलते 45 मिनट सकतापुर रेलवे क्राॅसिंग बंद रही।
विवाद का कारण बिजली आपूर्ति बताया जा रहा है। इस दौरान राहगीरों का आवागमन ठप रहा। ग्रामीण तमाशा देखते रह गए। उनका कहना था कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इस गेट पर विवाद चलता रहता है।
फरधान और देवकली स्टेशन के बीच सकतापुर गांव के पास बने रेलवे समपार फाटक पर संजय यादव और जितेंद्र यादव दो गेटमैन तैनात हैं। संजय का लखीमपुर से आना-जाना है, जबकि जितेंद्र पास बने रेलवे फाटक क्वार्टर में निवास करते हैं। 22 जुलाई को संजय ड्यूटी पर थे। रेलवे के बिजली विभाग के कर्मचारी गेट की गुमटी से आवासीय क्वार्टर को जाने वाला केबिल उतार ले गए थे। रात्रि को इसी गेट पर ख्वाजा हसन ने ड्यूटी की।
विज्ञापन
रात में ड्यूटी पर आए जितेंद्र ने दोबारा केबिल फिर अपने क्वार्टर में जोड़ ली। 23 जुलाई की सुबह 6 बजे संजय यादव ने चार्ज लिया तो केबिल जुड़ी देख दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों गेटमैनों ने गुमटी बंद कर मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीण और राहगीर बाहर से चिल्लाते रहे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद गुमटी खुलवाई।
संजय यादव ने शिकायत के लिए फरधान स्टेशन मास्टर को फोन किया। स्टेशन मास्टर ने फोन नहीं उठाया। इससे नाराज संजय यादव रेलवे क्राॅसिंग और गुमटी में ताला डालकर फरधान स्टेशन चले गए। इस दौरान कोई ट्रेन भी नहीं आई। फिर भी 45 मिनट गेट बंद रहा। गेट के इधर-उधर राहगीर फंसे रहे। जितेंद्र गेटमैन का आरोप है कि गुमटी से क्वार्टरों में कई वर्षों से बिजली आपूर्ति हो रही है। उसे संजय यादव ने फोन करके उतरवाया है।
-- -- -- -- --
संजय गेटमैन गेट छोड़कर मेरे पास आए थे। मैंने उनका पक्ष सुना और निर्देश दिया कि आप तत्काल गेट पर पहुंचे। दोनों के विवाद की सूचना रेलवे सीडब्लूआई और आरपीएफ में दे दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-- दिवाकर यादव, स्टेशन मास्टर