{"_id":"65ecc50919516d559c06eda4","slug":"fight-between-businessman-and-toll-workers-four-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-115835-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: व्यापारी और टोल कर्मियों में मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: व्यापारी और टोल कर्मियों में मारपीट, चार घायल
विज्ञापन
मैगलगंज। रहजनियां टोल प्लाजा पर गल्ला व्यापारी और टोल कर्मियों के बीच शनिवार को मारपीट हो गई। इसमें दोनों तरफ से तीन से चार लोग घायल हो गए।
मैगलगंज थाना क्षेत्र में सीतापुर-बरेली फोरलेन हाईवे पर हैरमखेड़ा गांव के निकट टोल टैक्स है। शाम के समय गल्ला व्यापारी शाहजहांपुर की तरफ से आ रहे थे। पैसों को लेकर व्यापारी और टोल कर्मियों के बीच मारपीट हो गई। इसमें मैगलगंज निवासी रचित व मनीष घायल हो गए, वहीं टोल कर्मी अमित और दिलीप के घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी होते ही चारों घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए पसगवां सीएचसी भेज दिया है।
एसओ अजय सिंह ने बताया कि मेडिकल होने और तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि स्थानीय लोगों के टोल से गुजरने के लिए हर महीने 230 रुपये का पास बनाया जाता है। इसके बाद भी गाड़ियों में लगा फास्ट टैग से कटौती कर ली जाती है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।