फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fight between bride and groom for dowry, police garlanded the temple

Lakhimpur Kheri News: दहेज के लिए वर-वधू पक्ष में मारपीट, पुलिस ने मंदिर में डलवाई जयमाला

Sun, 12 May 2024 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fight between bride and groom for dowry, police garlanded the temple
चौकी के समीप बने मंदिर पर जयमाल के बाद मौजूद वर वधू-संवाद
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में आई बरात में द्वारचार के पहले बवाल हो गया। शादी में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हा-दुल्हन पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को चौकी ले आई, जहां पर घंटों तक चली वार्ता के बाद समझौता हो गया। समझौते के बाद पुलिस ने चौकी के समीप के मंदिर में वर-वधू की जयमाला डलवाकर विवाह संपन्न कराया।
विज्ञापन

बताते हैं कि हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदाबाद निवासी नारायण लाल ने अपनी बेटी अनीता देवी की शादी थाना क्षेत्र के ग्राम उद्यानपुर निवासी हरिदयाल के बेटे अखिलेश के साथ तय की थी। नारायन लाल नौ मई को तिलक चढ़ाने जब उद्यानपुर पहुंचे तो वर पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग रख दी। मामले में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। धीरे-धीरे टकराव शुरू हो गया। किसी तरह मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम हरदयाल अपने पुत्र अखिलेश की बारात लेकर मोहम्मदाबाद पहुंचे तो बरात में द्वारचार से पहले गुस्साए लड़की पक्ष के लोगों ने बरातियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें कई लोग घायल हो गए। बरातियों के साथ मारपीट के बाद शादी की रस्में रुक गईं। मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को लेकर अजान पुलिस चौकी आई। चौकी पर दोनों पक्षों के बीच कई घंटों तक सुलह समझौते का दौर चला। हालांकि घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को राजी करते हुए समझौता कराया। चौकी के समीप बने मंदिर पर जयमाला डलवाकर वर वधू का विवाह संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने के बाद चौकी प्रभारी को भेजा गया था। जहां पर परिवारीजनों को समझाते हुए दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता कराया था। समझौते के बाद दोनों की शादी भी समीप के मंदिर पर कराई गई। - दीपक तिवारी, एसओ हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed