फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fever worsens in the district, death of two children

जिले में बुखार के हालात बिगड़े, दो बच्चों की मौत

Thu, 16 Sep 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Fever worsens in the district, death of two children
अस्पताल में भर्ती बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

शहर में डेंगू पीड़ित मिला युवक, सिकंद्राबाद में मिले दो डेंगू संदिग्ध
विज्ञापन

बुखार पीड़ित दो बच्चे और छह महिलाएं जिला अस्पताल में भर्ती

लखीमपुर खीरी। जिले में बुखार के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बुधवार को बुुखार पीड़ित दो बच्चों की मौत हो गई। एक बच्चा चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती था तो दूसरे को इमरजेंसी पहुंचने पर मृत घोषित किया गया। इसके अलावा शहर निवासी एक युवक डेंगू से पीड़ित मिला है, जबकि सिकंद्रबाद में दो युवक संदिग्ध डेंगू के मिले हैं।
वायरल बुखार से दिन पर दिन जिले के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बुधवार को दो बच्चों सहित आठ महिलाएं चिल्ड्रन और मेडिकल महिला वार्ड में भर्ती हुई हैं। बुखार आने पर मितौली निवासी हनीफ सात वर्षीय पुत्र बगाजुद्दीन और धौरहरा निवासी अवधराम सात वर्षीय पुत्र अनत को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया है। वहीं दो दिन से चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती गोला निवासी संदीप के चार वर्षीय बुखार पीड़ित पुत्र समर की मौत हो गई।
विज्ञापन

ईसानगर ब्लॉक के गांव रायपुर निवासी मोतीलाल के दस वर्षीय बुखार पीड़ित पुत्र निसार को इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। निसार के चचेरे भाई दिनेश ने बताया कि कल बुखार आया था। दवा दिलाने पर उतर गया। इस पर बुधवार सुबह स्कूल चला गया, लेकिन वहां फिर से बुखार आ गया, जिस पर टीचर ने घर भेज दिया। घर आने पर उल्टी हुई और उसके बाद जिला अस्पताल लेकर आ गए, जहां डॉक्टर ने मृत बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार आने पर महिला वार्ड में भर्ती मरीज

बुखार आने पर बुधवार को ईसानगर निवासी मंशा देवी पत्नी अंबरीष, शिव कॉलोनी निवासी प्ररेणा पत्नी आशीष, मरखापुर निवासी ज्ञान देवी पत्नी गंगाराम, खीरी निवासी शायना पुत्री जलालुद्दीन, गणेशनगर निवासी सोनम पत्नी संजय दीक्षित, मितौली निवासी जयंती पत्नी दशरथ को भर्ती किया गया है।

एक युवक में डेंगू की पुष्टि, दो मिले संदिग्ध

डेंगू का प्रकोप रोकने के लिए जिला प्रशासन जोर-शोर से लगा है। बावजूद इसके डेंगू का डंक लोगों को परेशान कर रहा है। बुधवार को शहर निवासी एक युवक की जिला अस्पताल में जांच होने पर डेंगू की पुष्टि हुई, जबकि सिकंद्राबाद में इसके दो युवक संदिग्ध मिले हैं। दोनों का इलाज अलग अलग निजी अस्पतालों में हो रहा था। वहीं पर इनकी जांच हुई। जहां पर दोनो में डेंगू निकला। एक की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है।

जिले में मिले मरीज

  • डेंगू-नौ (दो संदिग्ध)
  • मलेरिया- 32
  • एईएस- 35
  • जेई- पांच
  • स्क्रब टायफस- तीन

डेंगू की जांच की सुविधा सिर्फ जिला अस्पताल में ही उपलब्ध है। प्लेटलेट्स कम होने को भी डेंगू बताया जा रहा है। लोगों को इसके लिए जिला अस्पताल में जांच करानी चाहिए। - डॉ. शैलेंद्र भटनागर, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed