फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   fever

दस दिन के सर्वे में 282 मिले मलेरिया के मरीज

Sat, 18 Sep 2021 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
fever
लखीमपुर खीरी। संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर जिले में दस दिवसीय डोर टू डोर अभियान चला। इस दौरान टीमों ने 728415 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें 2651 लोग बुखार से तपते मिले तो वहीं 282 लोग मलेरिया से पीड़ित मिले। उधर, 45 साल से अधिक 186258 लोग अब तक वैक्सीनेशन से तो 12037 बच्चे और 4644 गर्भवती महिलाएं नियमित टीकाकरण से वंचित मिली हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में संक्रामक रोग लोगों के साथ स्वास्थ्य महकमे के लिए मुसीबत बन रहे हैं। इनकी रोकथाम के लिए जिले भर में सात से 16 सितंबर तक 10 दिवसीय खोजी अभियान चला। इस दौरान करीब 1341 टीमों ने घर घर जाकर सर्दी, जुकाम, बुखार, टीबी सहित कोविड एवं नियमित टीकाकरण से वंचित दो साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को खोजना शुरू किया। दस दिन की रिपोर्ट बेहद चौंकाने वाली रही है। रिपोर्ट के अनुसार 728415 घरों का सर्वे हुआ। इसमें 2651 बुखार, 282 लोग मलेरिया से पीड़ित मिले। वहीं 45 साल से अधिक 186 258 लोग कोरोना की पहली डोज से तो दो साल तक के 12037 बच्चे एवं 4644 गर्भवती महिलाएं नियमित टीकाकरण से वंचित मिली। विभागीय लोगों का कहना है कि जो लोग बुखार से पीड़ित मिले हैं उनकी कोरोना, डेंगू और मलेरिया की जांच कराई जा रही है, जिससे बीमारी का पता लगने पर उनका इलाज शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

......
अभियान के दौरान कई लोग बुखार सहित कुछ अन्य बीमारियों के संदिग्ध मिले हैं। जिनकी जांच कराई जा रही है, जिसके बाद ही बीमारियों का पता चल सकेगा। तभी बता पाना संभव होगा कि किस बीमारी से कितने लोग पीड़ित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ.शैलेंद्र भटनागर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed