{"_id":"688bae134cf53bbbda004829","slug":"fertilizers-are-out-of-stock-at-many-committees-of-the-district-farmers-are-lost-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-152119-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जिले की कई समितियों पर खाद खत्म, भटके किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जिले की कई समितियों पर खाद खत्म, भटके किसान
विज्ञापन
धौरहरा समिति में लगी यूरिया लेने वालों की भीड़। स्रोत ग्रामीण
लखीमपुर खीरी। जिले की कई समितियों पर खाद खत्म हो गई। खाद पाने के लिए किसान काफी परेशान है। आखिर जिले में पर्याप्त खाद आने के बाद जा कहां रही है यह एक बड़ा सवाल है। एआर कॉआपरेटिव रजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि 2600 एमटी की एक गोला रैक आने वाली है। इसके आते ही संकट पूरी तरह खत्म हो जाएगा। जिले में लगातार खाद आने से पहले की अपेक्षा काफी राहत है।
तिकुनिया। यूरिया की किल्लत बरकरार है। प्राइवेट दुकानों से भी खाद गायब है। कस्बे की साधन सहकारी समिति में चार ट्रक खाद आई थी, जो खत्म हो चुकी है। किसान शिवनारायण, गुरमीत सिंह रंधावा, जीत सिंह, बलविंदर सिंह, निशांत सिंह ने बताया कि यूरिया के लिए किसान समितियों के चक्कर काट रहे हैं।
तिकुनिया में चीनी मिल बेलराया का गोदाम है यहां भी खाद नहीं है। गोदाम प्रभारी शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि रैंक लगने वाली है। साधन सहकारी समिति तिकुनिया जसनगर के गोदाम प्रभारी सत्तन ने बताया कि बुधवार को यूरिया खत्म हुई है। आने पर वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
अमीरनगर। कस्बे की साधन सहकारी समिति में बृहस्पतिवार को यूरिया के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसानों ने बताया कि वे कई दिनों से खाद के लिए चक्कर लगा रहे हैं। समिति के सचिव अमित तिवारी ने बताया किसानों को टोकन वितरण किए गए हैं। शुक्रवार की सुबह यूरिया का वितरण किया जाएगा।
यूरिया पाने के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा
अलीगंज। साधन सहकारी समिति रमुआपुर में यूरिया लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस चौकी का स्टाफ समिति पर लगा रहा। समिति में 300 बोरी यूरिया आई है, उसका वितरण किया जा रहा है। समिति सचिव राम सिंह वर्मा ने बताया समिति के सदस्य व किसानों को खतौनी के आधार पर प्रति एक एकड़ एक बोरी यूरिया दी जा रही है। किसानों ने बताया 10- 15 दिनों से समिति के चक्कर लगा रहे हैं। समिति से टोकन मिला है, लेकिन यूरिया नहीं मिली है। किसान यूरिया लेने के लिए परेशान है। संवाद
ट्रकों बांटी जा चुकी है यूरिया, फिर भी थम नहीं रही समितियों पर भीड़
- बराबर हो रहा है यूरिया का वितरण फिर भी है किल्लत
संवाद न्यूज एजेंसी
धौरहरा। धौरहरा क्षेत्र की समितियों को यूरिया रैक आते ही आपूर्ति होती है। ट्रकों यूरिया का वितरण हो भी चुका है। इसके बाद भी समितियों पर खाद लेने वालों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही।
यूरिया वितरण के लिए समिति के सचिव पुलिस बुलाते हैं। कभी-कभी यूरिया लेने आने वाले किसानों से झड़प भी हो रही है, पर इसका समाधान क्यों नहीं हो पा रहा। एसडीएम शशिकांत मणि ने बताया हमने वितरण में पारदर्शिता के लिए लेखपालों को लगाया है, पर बढ़ती भीड़ यह चिंता का विषय है। किसानों को खाद हर हाल में मिलेगी। संवाद
धौरहरा समिति में यूरिया लेने
आए लोगों ने किया हंगामा
धौरहरा। धौरहरा समिति में सुबह दस बजे खाद वितरण शुरु होने से पहले बड़ी संख्या में लोग आए। कुछ देर वितरण चला इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। एक युवक ने एक भाजपा नेता पर मारपीट का भी आरोप लगाया पर तहरीर नहीं दी। समिति के सचिव शिवा त्रिवेदी ने बताया युवक बिना आईडी यूरिया मांग रहा था। उसे आईडी लाने को कहा था किसी ने उसके मारपीट नहीं की है। संवाद
कहीं प्लाइवुड फैक्ट्रियों में तो नहीं जा रही नीम कोटेड यूरिया
धौरहरा। औद्योगिक इकाइयों में टेक्निकल ग्रेट यूरिया के स्थान पर कहीं यहां की प्लाईवुड फैक्ट्रियों में भी सब्सिडी वाली नीम कोटेड यूरिया का प्रयोग तो नहीं किया जा रहा। इस अंदेशे की वजह हाल ही में हरदोई की प्लाईवुड फैक्ट्रियों में नीम कोटेड यूरिया का प्रयोग होता पाया जाना है। इसमें तीन लोगों पर केस भी दर्ज हुआ है। संवाद
प्राइवेट दुकानों से भी नदारद है यूरिया
धौरहरा। समितियों पर भीड़ बढ़ने की एक वजह यह भी है कि प्राइवेट दुकानों पर यूरिया नहीं है। क्षेत्र के अधिकांश दुकानदार यूरिया की सप्लाई नहीं मंगवा रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर कुछ प्राइवेट खाद विक्रेताओं ने बताया कि उन्हें थोक विक्रेता यूरिया बढ़े दामों पर देते हैं ऊपर से भाड़ा और अन्य खर्च मिला कर 300 से कम में यूरिया नहीं बेच सकते। अब घाटे से अच्छा यूरिया की बिक्री ही न करें। संवाद