फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Female leopard spotted again in the fields of Narang village

Lakhimpur Kheri News: नारंग गांव के खेतों में फिर दिखी मादा तेंदुआ

Wed, 15 Jul 2026 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 15 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Female leopard spotted again in the fields of Narang village
मैलानी। नारंग गांव में सोमवार को खेत में खीरा तोड़ने गए दो युवकों को घायल करने वाली मादा तेंदुआ मंगलवार सुबह फिर खेतों में पहुंच गई। इससे लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मादा तेंदुआ दो शावकों के साथ खेत में देखी गई थी। सोमवार को एक शावक जंगल में चला गया था। इसके बाद मादा तेंदुआ जंगल किनारे चर रही एक बकरी पर हमला कर उसे जंगल में ले गई। दूसरे शावक का पता नहीं चल सका, जिससे दोनों शावक मां से बिछड़ गए।
विज्ञापन

आशंका है कि शावकों की तलाश में मादा तेंदुआ मंगलवार को फिर उन्हीं खेतों में पहुंची, जहां वह उनसे बिछड़ी थी। तेंदुए की निगरानी के लिए वन दरोगा कामता प्रसाद, वन रक्षक ताज मोहम्मद और वाचरों को लगाया गया है। इन दिनों नारंग में खीरा तोड़ने का काम चल रहा है। खेतों में तेंदुआ की मौजूदगी से कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। शावकों से बिछड़ी मादा तेंदुआ के हमले की आशंका के चलते वनकर्मी ग्रामीणों को फिलहाल खेतों में न जाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed