फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Female doctor died due to collision with unknown vehicle

Lakhimpur Kheri News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला डॉक्टर की मौत

Fri, 27 Jun 2025 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 27 Jun 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Female doctor died due to collision with unknown vehicle
मृतक सुमन। फाइल फोटो
मैगलगंज। औरंगाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से शुक्रवार सुबह एक महिला चिकित्सक की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव के सम्मानित चिकित्सक डॉ. स्व. रामचंद्र की 38 वर्षीय पुत्री डॉ. सुमन शुक्रवार रोजाना की तरह मॉर्निंग वाक पर निकली थीं। तभी जिंद बाबा स्थान के पास उन्हें तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। डॉ. सुमन न केवल एक योग्य चिकित्सक थीं, बल्कि अपने सेवा-भाव के चलते सामाजिक कार्यों के लिए भी जानी जाती थीं।
उनके पिता डॉ. रामचंद्र क्षेत्र के बेहद सम्मानित चिकित्सकों में गिने जाते थे। पिता के निधन के बाद डॉ. सुमन ने उनके आदर्शों पर चलते हुए चिकित्सा सेवा को जारी रखा और ग्रामीणों के लिए संजीवनी बनी रहीं।
विज्ञापन

उनकी असामयिक मृत्यु से न केवल औरंगाबाद, बल्कि आसपास के कई गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। क्षेत्रीय जनता ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी सेवाओं को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed