फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Female cook will be seen in brown saree

Lakhimpur Kheri News: ब्राउन रंग की साड़ी में दिखेंगी महिला रसोइया

Sat, 17 Jun 2023 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Female cook will be seen in brown saree
लखीमपुर खीरी। परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बनाने के लिए रखी गईं रसोइयों के लिए अब ड्रेस कोड लागू कर दिया गया। वे निर्धारित वेशभूषा में ही स्कूल आएंगी। आदेश के मुताबिक महिला रसोइया के लिए ब्राउन (भूरे रंग की) साड़ी और पुरुष रसोइया के लिए ब्राउन पैंट व बादामी रंग की शर्ट निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

अभी तक महिला रसोइया किसी भी रंग की साड़ी और पुरुष रंगबिरंगी शर्ट और पैंट पहनकर स्कूल पहुंच जाते थे। जिससे उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता था। बताया जाता है कि पीएम पोषण योजना के तहत अब रसोइयों को ड्रेस उपलब्ध कराई जाएगी। एमडीएम सेल के प्रभारी ऋतुराज ने बताया कि शासन की तरफ से भेजा गया आदेश मिला है। उम्मीद है कि एकाध सप्ताह के भीतर यूनिफॉर्म उपलब्ध हो जाएगी। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यदि कहीं भी कोई रसोइया निर्धारित वेशभूषा के नहीं पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed