फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Female constable Sanju Patel stood first in the 30 meters competition of the women's category.

Lakhimpur Kheri News: महिला वर्ग की 30 मीटर प्रतिस्पर्धा में महिला आरक्षी संजू पटेल रहीं प्रथम

Wed, 08 Feb 2023 08:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:16 PM IST
विज्ञापन
Female constable Sanju Patel stood first in the 30 meters competition of the women's category.
पुलिस लाइन में चल रही तीरंदाजी में भाग लेते एसपी
10वीं अंतरजनपदीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

रिजर्व पुलिस लाइन खीरी में तीन दिन चलेगी प्रतियोगिता
लखीमपुर खीरी। रिजर्व पुलिस लाइन खीरी में मंगलवार से तीन दिवसीय 10वीं अंतरजनपदीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता-2023 शुरु हुई है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने शुभारंभ कर प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। बताया कि प्रतियोगिता तीन दिन चलेगी।
पहले दिन तीरंदाजी प्रतियोगिता में महिला वर्ग की 30 मीटर प्रतिस्पर्धा में खीरी की महिला आरक्षी संजू पटेल 140 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही। जनपद खीरी की ही महिला आरक्षी रोहिन त्यागी 81 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि लखनऊ कमिश्नरेट की महिला आरक्षी शिल्पी दुबे 26 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

तीरंदाजी प्रतियोगिता में लखनऊ कमीशनरेट, अमेठी, सीतापुर, सुल्तानपुर एवं जनपद खीरी की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। सात से नौ फरवरी के बीच तीन दिनों तक पुरुष और महिला वर्ग में 30 मीटर व 50 मीटर की तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर विजेता टीम का चयन किया जाएगा। सीओ संदीप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस लाइन  में चल रही  तीरंदाजी में भाग लेते एसपी

पुलिस लाइन में चल रही तीरंदाजी में भाग लेते एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed