फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fell on the train Cut trees

ट्रेन पर गिर गया काटा गया पेड़

Mon, 01 Jun 2015 10:51 PM IST
मैगलगंज
मैगलगंज Updated Mon, 01 Jun 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fell on the train Cut trees
शाहजहांपुर-सीतापुर रेलवे लाइन पर रविवार की रात सीतापुर की तरफ  से आ रही मोरध्वज सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर पेड़ काटकर डाल दिया। चालक ने किसी तरह इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। इसके बावजूद ट्रेन का कैटल गार्ड क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पुलिस सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बाद में मालगाड़ी का इंजन जोड़कर ट्रेन को रवाना किया जा सका।
विज्ञापन

मैगलगंज रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर दूर महोली की तरफ खखरा मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार की रात लगभग 9.15 बजे कुछ लोगों ने यूकेलप्टिस का पेड़ काट दिया। पेड़ ट्रैक के ऊपर से गुजरी बिजली की लाइन और पोल से टकराकर सीतापुर की तरफ  से आ रही 12491 अप मोरध्वज सुपर फास्ट एक्सप्रेस के इंजन पर गिर गया। पेड़ गिरने से इंजन के आगे सुरक्षा के लिए लगा कैटल गार्ड टूटकर पटरियों में रगड़ने लगा। ट्रेन चालक ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। चालक ने वायरलेस से घटना की सूचना मैगलगंज स्टेशन मास्टर जीशान सिद्दीकी को दी। स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम और अन्य उच्च अधिकारियों को बताया। लगभग 1.35 घंटे के बाद ट्रेन को धीरे-धीरे मैगलगंज स्टेशन तक लाया गया। यहां मालगाड़ी का इंजन जोड़कर ट्रेन को रवाना किया गया। इस संबंध में एसओ रामअवतार यादव ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed