फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Federation encompass the work outs

कर्मचारी महासंघ ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

Wed, 29 Jul 2015 11:22 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 29 Jul 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Federation encompass the work outs
नई पेंशन नीति समाप्त करने और केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जाने समेत कई मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान पर कर्मचारियों और शिक्षकों ने धरना दिया। संगठन से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कई दफ्तरों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। कर्मचारियों ने विलोबी मैदान पर एकत्र होकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने मांग की कि नई पेंशन नीति समाप्त की जाए। केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जाने पर, चिकित्सा प्रतिपूर्ति कैशलेस किए जाने, चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती पर लगी रोक हटाने, लिपिकों को सचिवालय के बराबर वेतन दिए जाने, क्षेत्रीय वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किए जाने और समस्त परिणामी लाभ दिए जाने की मांग की। कहा कि यह सभी लाभ एक जनवरी 2006 से दिए जाएं।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने कहा कि बार-बार ज्ञापन दिए जाने के बाद भी सरकार मांगों की उपेक्षा कर रही है। इसके चलते हमें धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। कर्मचरियों ने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी मांगे न मानी गईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर शोकसभा भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना सभा को विभागीय संगठनों के अध्यक्ष/मंत्री के साथ-साथ अन्य कर्मचारी नेताओं बृजेंद्र नाथ शुक्ला, विवेक सिंह संजीव त्रिपाठी, राम कुमार यादव, सुखराज सिंह, मुकुल वर्मा अजय बाजपेयी, सुरेंद्र सिंह न्याल, योगेश चंद्र तिवारी, राम नरेश, श्रीकृष्ण, अरविंद कुमार वर्मा, मनोज कुमार शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, मनोज श्रीवास्तव ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed