फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fed up with the harassment by the female constable, after the father, two sons also committed suicide.

Lakhimpur Kheri News: महिला सिपाही की प्रताड़ना से तंग आकर पिता के बाद दो बेटों ने भी दी जान

Fri, 06 Dec 2024 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Fed up with the harassment by the female constable, after the father, two sons also committed suicide.
बांकेगंज। थाना मैलानी क्षेत्र के बाबूपुर गांव में बुधवार रात बुजुर्ग के फंदा लगाकर आत्महत्या करने के बाद उसके दो पुत्रों सुधीर और मुकेश ने भी शुक्रवार को जान दे दी। लखनऊ में तैनात एक महिला सिपाही और उसके परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप है। शुक्रवार को हुई घटना के बाद महिला सपाही समेत चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के पीछे मकान पर मालिकाना हक के विवाद को कारण बताया जा रहा है। मृतक और आरोपी पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन

थाना मैलानी की बांकेगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 11 के बाबूपुर गांव में 60 वर्षीय राम नरेश ने बुधवार रात घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस घटना में मृतक के दोनों पुत्रों मुकेश और सुधीर ने डायल 112, लखनऊ में तैनात सिपाही आरती निगम व उसके परिजनों पर घर खाली करने का दबाव बनाने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को सिपाही आरती समेत उसकी मां रामदेवी, बहन शशिबाला और भाई शिवम के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है शुक्रवार सुबह रामनरेश का छोटा पुत्र सुधीर (25 ) शौच जाने के लिए घर से बाहर निकला और गांव के बाहर निकली रेल पटरी पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी जब बड़े पुत्र मुकेश (28) को मिली तो उसने भी घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे पुत्र सुधीर ने ट्रेन के सामने कूदने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने लिखा है कि उसके परिवार का महिला सिपाही आरती, उसकी मां राम देवी, बहन शशिबाला और भाई शिवम से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। महिला सिपाही लगातार उसके परिवार पर मकान खाली करने का दबाव बना रही थी। इसके कारण ही उसके पिता की जान चली गई और अब वह जान दे रहा है।
एक ही घर में दाे दिन में तीन लोगों के आत्महत्या कर लेने से गांव में मातम का माहौल है। घटना की सूचना पाकर पहले एसडीएम गोला विनोद कुमार गुप्ता और सीओ गवेंद्र गौतम ने मौका मुआयना किया। उसके बाद एएसपी पश्चिमी नैपाल सिंह और फिर एसपी गणेश प्रसाद साहा भी गांव पहुंचे और जानकारी ली।

-------------------------------
दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। कई साल पहले आरोपी पक्ष ने ही मृतक रामनरेश को बाबूपुर में बसाया था। पहले सब कुछ ठीक था। पिछले कुछ समय से दोनों परिवारों में उस मकान को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें रामनरेश व उनका परिवार रह रहा था। सुलह के भी प्रयास हुए, पर बात बनी नहीं। अब जो घटना हुई हैं, उसकी जांच की जा रही है। चोरों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं।
गणेश प्रसाद साहा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed