{"_id":"64b6dd77aeed4247830a6c54","slug":"fear-of-spreading-diseases-in-shiv-colony-due-to-waterlogging-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-1790-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जलभराव से शिवकाॅलोनी में बीमारियां फैलने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जलभराव से शिवकाॅलोनी में बीमारियां फैलने की आशंका
Wed, 19 Jul 2023 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
भोला
लखीमपुर खीरी। शहर के बीचोंबीच बसे मोहल्ला शिवकाॅलोनी के लोग कई वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझते आ रहे हैं। बारिश के दिनों में मोहल्ले का हाल काफी खराब हो जाता है। ऐसे में यहां के लोग घरों में रहने को मजबूर हो जाते हैं। कई बार शिकायत के बाद नगर पालिका के अधिकारियों ने इंजन लगाकर पानी निकालने का कार्य शुरू किया, लेकिन पांच दिनों से ज्यादा का समय बीतने को है, खराब पड़े इंजन को नहीं सुधरवाया जा सका है।
शहर की सरकार बनने के बाद जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को उम्मीद थी कि शायद अब समस्या से छुटकारा मिल जाएगा, लेकिन अभी तक ऐसा हो नहीं सका है। लोग गंदे पानी से ही होकर गुरजने को मजबूर हैं। मोहल्ले में एक विधायक के साथ ही पूर्व सांसद का आवास भी है, फिर भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा सका है।
हाल यह है कि बरसात के समय मोहल्ले के कई घरों में पानी भर जाता है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का निराकरण नहीं कराया गया तो तमाम बीमारियां जन्म ले सकती हैं।
विज्ञापन
अमन बताते हैं कि मोहल्ले की समस्या कई सालों से हैं। कई बार शिकायत के बाद आश्वासन तो मिला, लेकिन अभी तक समाधान नहीं कराया जा सका है। कई बार इसी गंदे पानी में लोग गिरकर घायल हो जाते हैं, बच्चे स्कूल तक नहीं जा पाते हैं, लेकिन किसी भी अधिकारी को जलभराव नहीं दिखाई देता है।
मोहल्ले के भोला का कहना है कि कई साल बीत गए हैं। वर्षों से जलभराव की समस्या रहती है। आजकल भीषण गर्मी में बीमारियां फैलने की भी आशंका बनी रहती है। मच्छरों ने जीना मुहाल कर रखा है। नगर पालिका के अधिकारी पानी निकासी को लेकर कोई ठोस योजना ही नहीं बना पा रहे हैं, जिससे समस्या का समाधान हो सके।
निखिल बताते हैं कि नई चेयरमैन बनने से कुछ उम्मीद जगी है। जैसे गंगोत्री नगर की समस्या का समाधान किया गया है, वैसे ही हमारे मोहल्ले में भी इस समस्या का समाधान करने का प्रयास होना चाहिए। मोहल्ला नीचा बसा होने और जलनिकासी का कोई रास्ता न होने से यह दिक्कतें हो रही हैं।
सुशील अवस्थी बताते हैं कि कई बार सभासद बदले, चेयरमैन बदले। ईओ और चेयरमैन से लेकर डीएम तक को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन किसी ने भी इसके समाधान में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इंजन चलाकर पानी को दूसरी तरफ खाली किया जा रहा है, लेकिन वह भी पांच दिनों से खराब पड़ा है।
शिवकाॅलोनी में जलभराव की समस्या बनी रहती है। इंजन चलवाकर पानी निकासी का कार्य कराया जा रहा है, लेकिन कुछ दिनों से इंजन की मोटर खराब हो जाने के चलते कार्य बाधित है, जल्द ही मोटर को सही कराते हुए जलभराव की समस्या को दूर किया जाएगा। -संजय कुमार, ईओ नगर पालिका लखीमपुर