फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fear of drones disturbed sleep of people in Lakhimpur Kheri

UP: लखीमपुर खीरी में ड्रोन की दहशत ने उड़ाई नींद, पुलिस बोली- अफवाहों पर ध्यान न दें लोग; गश्त तेज

Fri, 22 Aug 2025 01:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Aug 2025 01:44 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में ड्रोन उड़ने की अफवाहों ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। बुधवार रात कई गांवों में ड्रोन देखे जाने का दावा किया गया। दहशत के कारण लोग रतजगा करने को मजबूर हैं। 

विज्ञापन
Fear of drones disturbed sleep of people in Lakhimpur Kheri
गोला में गश्त करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी के रमियाबहेड़ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब आधा दर्जन गांवों में ड्रोन उड़ने की तस्वीरें वायरल होने से सनसनी फैल गई। आसमान में रोशनी वाली वस्तु उड़ता देख लोग तरह-तरह के कयास लगाते रहे। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। 

विज्ञापन


पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गांव सेमरी, जोधापुरवा, नैनापुर, खेसवाही, अभयपुर, गौरिया में अचानक ड्रोन उड़ते देख लोगों में भय फैल गया। धीरे-धीरे गांव में शोर होने लगा और ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक, रहस्यमयी तीन ड्रोन ने जमीन से 50 से 60 मीटर की ऊंचाई पर उड़ कर गांव के कई चक्कर लगाए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ड्रोन में लाल और हरे रंग की लाइट थी। 
विज्ञापन


रात में पुलिस टीम ने की गश्त 
घटना बुधवार की रात करीब 11 बजे की है। ड्रोन गांव में उड़ने की सूचना ग्रामीणों ने पढुआ पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे दरोगा ब्रम्हानंद यादव के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल राजेंद्र गंगवार, लोकेश पांडेय, प्रकाश द्विवेदी हमराहियों के साथ गश्त करने लगे। पुलिस को गांव में गश्त करते देख ग्रामीण भी साथ में शामिल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मौके पर बिलख रहा था एक साल का बेटा; पति समेत ससुरालवाले लापता

पढ़ुआ थानाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने बताया कि ड्रोन प्रकरण की जांच कराई जा रही है। कई जगहों से ड्रोन उड़ने की सूचना सामने आई है। लोग जागरूक रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें, पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। कोई डरे न, संयम बनाए रखे, सहयोग करे। 

पुलिस के पहुंचते ही गायब हो गए ड्रोन
बेहजम क्षेत्र के गांवों में शाम होते ही ड्रोन उड़ते देख ग्रामीण घबरा गए। गांव बढरिया, गुलचौरा व फरधान थाना क्षेत्र गांव रुकनापुर में रात लगभग 9.30 अचानक गांव में ड्रोन उड़ते हुए दिखाई दिए जिन्हें देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। आनन-फानन डायल 112 पुलिस को सूचना दी, लगभग आधे घंटे में पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। पुलिस के पहुंचते ही ड्रोन आसमान से गायब हो गए। 

मोहल्ला तीर्थ में सभासद के साथ लोगों ने की गश्त
गोला गोकर्णनाथ इलाके में अफवाहें लोगों को रात में सोने नहीं दे रहीं। अभी कुछ दिन पूर्व ग्राम पंचायत पुनर्भू ग्रंट के गांव भवानी गंज, नौतला, डल्लापुरवा, गदियाना, द्वारिकागंज ग़ल्ला मंडी के पीछे, नई बस्ती जिन्दबाबा कॉलोनी के इर्द-गिर्द संदिग्धों को देखे जाने की चर्चा रही थी। इसका सीसीसीवी कैमरे का वीडियो भी वायरल हुआ था। 

बुधवार की रात शोर मचने पर मोहल्ला तीर्थ के सभासद राजेश अवस्थी लोगों के साथ हाथों में डंडे लेकर दस्त करने निकल पड़े। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया कि अलग-अलग टीम बनाकर नगर और क्षेत्र में गश्त तेज कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed