{"_id":"689242e4ee808b31fa0b04dc","slug":"faults-occurred-during-rain-supply-stopped-for-15-hours-at-some-places-and-20-hours-at-other-places-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-152520-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बारिश में आए फॉल्ट, कहीं 15 तो कुछ जगह 20 घंटों से आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बारिश में आए फॉल्ट, कहीं 15 तो कुछ जगह 20 घंटों से आपूर्ति ठप
Tue, 05 Aug 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
बिजली तार पर पेड़ गिरने से झुका हुआ खंभा। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में हो रही बारिश के चलते शहर से लेकर गांव की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। कहीं तार पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप हो गई तो कुछ जगह अन्य फॉल्ट से बिजली संकट रहा। सबसे बुरा हाल ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला। कुछ जगह तो आपूर्ति शाम तक बहाल हो सकी, लेकिन कुछ जगह देर शाम तक बत्ती नहीं आई।
शहर के राजापुर में आपूर्ति सोमवार रात बाधित हो गई। सुंदरपुरम, पटेल नगर, रामनगर, पंजाबी कॉलोनी, बरखेड़वा आदि मोहल्ले में सुबह से दोपहर तक आपूर्ति ठप रही। गढ़ी पावर हाउस क्षेत्र में सुबह से बिजली की आवाजाही लगी है। कलक्ट्रेट क्षेत्र में सुबह से पांच बार बिजली जा चुकी है। नई बस्ती इलाके में भी यही दशा है।
छाउछ इलाके में जमकर बिजली कटौती हुई है। कलक्ट्रेट क्षेत्र में शाम के समय कई घंटे आपूर्ति ठप रही है। कहां पर क्या फॉल्ट रहा, अधिकारी कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है। इधर, आपूर्ति ठप होने से घरों में पानी का संकट रहा, जिससे उपभोक्ता काफी परेशान नजर आए। खास बात यह है कि अधिकारी फोन उठाने की जरूरत तक नहीं समझते, जिससे उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश देखने को मिला।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ममरी क्षेत्र दो दिनों से छाया है संकट
ममरी। बारिश के चलते गोला-मोहम्मदी फीडर लाइन से जुड़े छितौनिया, कंजा, मूड़ा भाई, तुर्की खेड़ा, धिरावा, कैथोला, ऊंचा गांव, सहुआपुर, बेहड़ा मुल्तान, खोखाय, हेमपुर सहित समूचे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति तीन दिन से ठप है। इससे गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। रविवार के बाद से बिजली नहीं आई है। जेई नंदराम और लाइनमैन संगम कश्यप ने बताया कि बरसात में कई स्थानों के खंभे झुक गए हैं। उन्हें ठीक करने का काम चल रहा है। पेट्रोलिंग कराई जा रही है। लाइन दुरुस्त होने पर आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -
मैंगलगंज क्षेत्र में कई जगह पानी की हुई किल्लत
मैगलगंज। बारिश की वजह से मुबारकपुर पावर हाउस से विद्युत आपूर्ति ठप है, जिससे लिधियाई, मैगलगंज समेत आसपास के कई गांव अंधेरे में डूबे हैं। लोगों के घरों में लगे मोटर नहीं चल पा रहे हैं, जिससे पानी की किल्लत हो गई है। ई-रिक्शा और स्कूटी भी चार्ज न होने से खड़ी हैं। ग्रामीणों ने आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। फॉल्ट के चलते भी क्षेत्र में कई जगह बिजली का संकट रहा। संवाद
-- -- -- -- -- -- --
तार पर गिरा पेड़, विद्युत आपूर्ति ठप
पसगवां। क्षेत्र के गांवों में 36 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है, क्योंकि ब्लाॅक के सामने एक पेड़ तारों के ऊपर गिर गया और खंभा गिरने के कगार पर पहुंच गया है। एसडीओ मोहम्मदी शिवम मौर्य ने बताया कि बिजली आपूर्ति शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
-- -- -- -- -- -
बेहजम क्षेत्र में 15 घंटों से नहीं आई बिजली
बेहजम। कालाआम पावर हाउस की आपूर्ति सोमवार रात 12 बजे से बाधित हो गई, जो मंगलवार को पूरे दिन नहीं आई। क्षेत्र के सूरत सराय, मूडाधामू, पिपरा उद्यान, रुकनापुर, टीकर, कुसभरिया, टीकर पुरवा आदि बड़ी संख्या गांवों में आपूर्ति ठप रही। उपभोक्ता काफी परेशान रहे। संवाद