फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fault is already a problem... Schedule for four more days of cuts issued

Lakhimpur Kheri News: फॉल्ट पहले से मुसीबत... चार दिन और कटौती का शेड्यूल जारी

Fri, 13 Jun 2025 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 13 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fault is already a problem... Schedule for four more days of cuts issued
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी में फॉल्ट पहले से मुसीबत बने हुए हैं तो विद्युत निगम ने अगले चार दिन तक चार घंटे की कटौती का शेड्यूल जारी कर दिया है। ऐसे में उपभोक्ताओं को समस्या झेलनी पड़ेगी। आक्रोशित लोगों ने कुछ जगह प्रदर्शन कर आक्रोश भी जताया।
विज्ञापन

शहर में बिजली व्यवस्था से थोड़ी राहत है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बुरा हाल है। औरंगाबाद में आए दिन फॉल्ट होने से उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पाती है। औरंगाबाद में चार दिन पहले ट्रांसफाॅर्मर फुंक गया था, जिससे तीन दिनों तक आपूर्ति नहीं मिली। उपभोक्ता गर्मी से तो परेशान हुए। साथ ही बिजली न मिलने से फसलों की सिंचाई भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

मझगई, मितौली, निघासन, पलिया आदि लगभग सभी जगह बिजली का संकट है। इधर, लखीमपुर शहर में भी काफी कटौती की जा रही है। कई इलाकों में लो-वोल्टेज की समस्या उपभोक्ताओं को परेशान करती है। शहर में बृहस्पतिवार को सुंदरपुरम, पटेल नगर, पिपरिया, एलआरपी, छाउछ, रानीगंज, संकटादेवी, घासमंडी आदि मोहल्लों में बिजली संकट देखने को मिला। हालांकि कर्मचारियों ने कुछ समय बाद सुधार भी करा दिया, लेकिन फॉल्ट के मामले बढ़ते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के बावजूद विद्युत निगम एक बार फिर से चार घंटे बिजली कटौती करने जा रहा है। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र छाउछ के शुक्लापुरम, अंकित मसाला, सुमित्रा मैरिज लॉन, पंडित दीन दयाल, उदयपुर की आपूर्ति आज सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी। एसडीओ एके चौरसिया ने बताया कि हाईटेंशन लाइन से सटे पेड़ों की छंटनी की जानी है, ताकि आगे दिक्कतें न हो। काम पूरा होते ही आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।

------------------
स्टाफ कम होने से परेशान हैं कर्मचारी

छंटनी होने के बाद विभाग के पास पर्याप्त कर्मचारी नहीं हैं। भीषण गर्मी में फॉल्ट के मामले बढ़े हैं, जिनको समय पर दुरुस्त कराना विभाग के लिए चुनौती से कम नहीं है। इधर, भीषण गर्मी में लगातार काम करने पर कर्मचारियों का भी हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed