{"_id":"6683164028b4419a880c8344","slug":"fault-in-33-kva-due-to-rainpeople-crave-for-water-too-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-123631-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बारिश से 33 केवीए में फॉल्ट... पानी को भी तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बारिश से 33 केवीए में फॉल्ट... पानी को भी तरसे लोग
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय नौरंगाबाद में भरा बारिश का पानी। संवाद
लखीमपुर खीरी। रविवार की देर रात झमाझम बारिश से शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। कई जगह फॉल्ट होने से सोमवार सुबह के समय करीब चार घंटे आपूर्ति बाधित रही। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फॉल्ट दुरुस्त होने के बाद करीब 9:45 मिनट पर सप्लाई चालू हुई। इस दौरान लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा।
कलक्ट्रेट उपकेद्र की 33 केवीए लाइन में बारिश की वजह से फॉल्ट हो गया था। नौरंगाबाद, सिकटिया, प्यारेपुर, शाहपुरा कोठी, सुआगाड़ा, हिदायतनगर आदि मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई थी। विभाग के कर्मचारी फॉल्ट खोजने में जुट गए। काफी देर बाद फॉल्ट मिला और उसको दुरुस्त कराया गया। ऐसे में सुबह के समय करीब चार घंटे से ज्यादा आपूर्ति बाधित रही।
बारिश की वजह से छाउछ, गढ़ी सहित अन्य फीडरों की सप्लाई में दिक्कतें आने से बिजली गुल रही। एसडीओ शफरुद्दीन अंसारी ने बताया कि 33केवीए में फॉल्ट होने की वजह से ब्रेकडाउन किया गया था। काम पूरा होते ही सप्लाई शुरू करा दी गई थी।
विज्ञापन
रातभर गुल रही रोशननगर क्षेत्र के एक दर्जन गांवों की बिजली
रोशननगर क्षेत्र के एक दर्जन गांवों की बिजली कटौती जारी। रविवार रात रोशननगर के साथ ही ममरी, स्याहपारा, जनकपुर, शेखवापुर, बन्जारगंज, नरसिंहपुर, वृंदावन, दुलिपुर, रामपुर, बाबरपुर, जमुनहां, बोझवा आदि गांवों की बिजली रविवार पूरी रात गुल रही है। भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे। सोमवार सुबह कुछ समय के लिए लाइट आई, लेकिन दोपहर बाद फिर बिजली गुल हो गई। बिजली न होने से पंखा, कूलर आदि उपकरण शोपीस बनकर रह गए।
भारी बारिश से जलभराव, उठानी पड़ी लोगों को दिक्कतें
लखीमपुर खीरी। जिले में सोमवार की रात भारी बारिश से शहर के अधिकांश हिस्सों में जलभराव हो गया, जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई सरकारी स्कूल परिसर में पानी भरने से बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं जेईआईसी मैदान, जिला पंचायत, शिव कॉलोनी, ईदगाह, गंगोत्रीनगर कॉलोनी, सुआगाड़ा, हिदायत नगर आदि मोहल्लों में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें आईं। संवाद
7.5 एमएम बारिश, आगे भी भारी बारिश के आसार
लखीमपुर खीरी। जनपद में सोमवार की देर रात जमकर बारिश हुई। रात करीब 12 से बारिश शुरू हो गई थी, जो लगातार दो बजे तक होती रही। खेतों में बारिश का पानी भरने से फसलों को संजीवनी मिली।
जनपद में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे गर्मी से काफी राहत मिली है। सोमवार रात अब तक की सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विज्ञान लखनऊ की वेबसाइट के मुताबिक, लखीमपुर में सोमवार रात 7.5 एएम बारिश दर्ज की गई। मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को लगातार बारिश के आसार हैं। बारिश के मामले में मौसम विज्ञान लखनऊ ने लखीमपुर को ऑरेंज जोन में रखा है। सोमवार को अधिकतम 31 और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया है। रविवार की अपेक्षा न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ा है। संवाद