फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   fathers day

कुश ने अस्पताल खोलकर दिया पिता को फादर्स डे का तोहफा

Sun, 20 Jun 2021 05:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
fathers day
पिता के साथ डॉ कुश जुनेजा। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
मैलानी। साधारण परिवार में जन्मे कुश जुनेजा ने डॉक्टर बनकर अपने पिता और परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने फादर्स डे से एक दिन पहले शनिवार को ही नगर में एक अस्पताल भी खोला है।
विज्ञापन

मोहल्ला धर्मशाला के मूल निवासी कुश जुनेजा के दादा मक्खन लाल सन 1970 में भीरा गए और वहां सब्जी का कारोबार शुरू किया। वहां आमदनी ठीकठाक होने पर कुश के पिता बलदेव भी पिता का हाथ बंटाने के लिए 1986 में भीरा चले गए पर परिवार के अन्य सदस्य मैलानी में ही रहे। सन 1987 में बलदेव ने किराना की दुकान की और साथ में ही सब्जी का कारोबार भी चलता रहा।
विज्ञापन

इधर, कुश ने पलिया के एक निजी कॉलेज से हाईस्कूल और इंटर पास किया। कुश की शुरू से ही डॉक्टर बनने की ख्वाहिश थी, पिता भी यही चाहते थे। कोरोनाकाल में जान गंवाने वाले नगर के प्रमुख चिकित्सक डॉ एसके मजूमदार, कुश को यूपी सीपीएमटी के एंट्रेंस की तैयारी कराते थे। उनकी मेहनत रंग लाई और कुश का 2010 में सीपीएमटी में चयन हो गया। इसके बाद उसने 2019 एमडी पूरा किया। उसी वर्ष डॉ कुश की संविदा पर भीरा पीएचसी पर नियुक्ति हो गई और अगले साल बिजुआ सीएचसी में संविदा पर नियुक्ति हुई। उन्होंने फादर्स डे से एक दिन पहले शनिवार को ही मैलानी में एक हॉस्पिटल की खोलकर पिता को फादर्स डे का तोहफा दिया। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता और परिवार को दिया, वहीं दिवंगत डॉ एसके मजूमदार को प्रेरणास्रोत बताया। कहा कि डॉ मजूमदार की याद में ही हॉस्पिटल का नाम एसकेएम हॉस्पिटल रखा है। इस प्रकार बेहद साधारण परिवार में जन्म लेकर भी कुश ने डॉक्टर बनकर पिता का नाम रोशन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed