{"_id":"5ee8ee5b8ebc3e4316320f48","slug":"father-sleeping-with-son-strangled-to-death-with-knife15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के साथ सो रहे पिता की चाकू से गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के साथ सो रहे पिता की चाकू से गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। निघासन क्षेत्र के गांव लखनियापुर में घर के बाहर बेटे के साथ चारपाई पर सो रहे एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या की भनक साथ में सो रहे बेटे को नहीं लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के पास ही छप्पर में लगा रक्तरंजित चाकू बरामद किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजते हुए मृतक के तीनों पुत्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
गांव लखनियापुर निवासी रहमत ने बताया कि वह करीब दो साल से पत्नी और बच्चों के साथ अलग घर में रहता है। 50 वर्षीय पिता जाबिर अली, मां शाकरुन बानों दो बेटे रहमत और कल्लू के अलावा उसकी एक बहन साथ में रहती है। रोज की तरह सोमवार रात घर के बाहर खुले में जाबिर अली और उसका छोटा बेटा कल्लू एक साथ चारपाई पर सोए थे। रात करीब एक बजे किसी ने सोते समय जाबिर की गला रेत कर हत्या कर दी। घर वालों के मुताबिक गला रेते जाने के बाद जाबिर चारपाई से उठकर गिड़गिड़ाते हुए घर की तरफ भागा और गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गिड़गिड़ाने की आवाज सुनकर घर के लोग जाग गए। जाबिर के खून बहता देखकर वह लोग घबरा गए। घटना की सूचना मिलने पर सीओ प्रदीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस नेे घटना स्थल का निरीक्षण किया। मौके से पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया चाकू भी छप्पर से बरामद किया। बड़े बेटे रहमत की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। परिवार वालों ने किसी भी रंजिश से इंकार किया है।
विज्ञापन