फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Father in law who was accused of murdering his son in law was found alive In Lakhimpur Kheri

दामाद ने दिया ऐसा दर्द: ससुर ने काटी जिसकी हत्या में जेल, वही युवक 15 साल बाद पहुंचा घर, पूछताछ में जुटी पुलिस

Wed, 11 Jun 2025 09:32 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराबाद (लखीमपुर खीरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराबाद (लखीमपुर खीरी) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 11 Jun 2025 09:32 PM IST
सार

दामाद की हत्या के आरोपी में ससुर कल्लन बेग जेल भी काट आ चुके थे। वह दो माह से अधिक जेल में रहे थे। इसके बाद जमानत पर बाहर आ गए थे। 

विज्ञापन
Father in law who was accused of murdering his son in law was found alive In Lakhimpur Kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जिसकी हत्या के आरोप में ससुर जेल गया था, वही दामाद 15 साल बाद घर लौट आया। पुलिस उसको हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन

मैलानी थाना के कस्बा कुकरा निवासी असालत हुसैन की शादी 16 साल पूर्व थाना नीमगांव के कस्बा सिकंदराबाद निवासी कल्लन बेग की पुत्री सूफिया के साथ हुई थी। असालत हुसैन करीब 15 वर्ष पूर्व सिकंदराबाद आया था और यहीं से लापता हो गया। असालत की घर वापसी न होने पर उसके परिजन ने सिकंदराबाद जाकर समधी कल्लन बेग से अपने पुत्र के बारे में जानकारी ली। इस पर असालत के ससुर कल्लन बेग ने बताया कि खाना खाने के बाद वह उन्हें बगैर बताए ही कहीं चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर असालत के माता-पिता को शक हुआ कि उनके पुत्र की हत्या कर लाश को कहीं गायब कर दिया गया। शक के आधार पर कल्लन बेग व उनके पुत्रों अच्छन बेग और लल्लन बेग निवासी सिकंदराबाद पर आरोप लगाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्जकर जांच की और आरोपी ससुर कल्लन बेग को जेल भेजा। वह दो माह से अधिक जेल में रहे थे। इसके बाद जमानत पर बाहर आ गए थे। 

विज्ञापन

हालांकि बाद में इस मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लग गई थी। अब असालत के घर वापस आने के बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि उसके साथ उसकी दूसरी पत्नी और बच्चे भी हैं। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार धीमान ने बताया कि पहले लिखे गए हत्या के मुकदमे में एफआर लग चुकी है।

असालत से पूछताछ कर कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। -जितेंद्र सिंह परिहार, सीओ मितौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed