फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Father had murdered along with younger son

पिता ने छोटे पुत्र के साथ मिलकर की थी हत्या

Fri, 18 Jun 2021 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Father had murdered along with younger son
पलियाकलां। 14 जून को सुहेली नदी में उतराते हुए शव के मामले में पुलिस ने छानबीन कर हत्या के आरोप में मृतक के पिता, छोटे भाई और उसके साले को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

14 जून को गजरौरा जंगल के पास सुहेली नदी में पटिहन के दरेरी गांव निवासी सुखसागर पुत्र धर्मपाल का शव मिला था, जिसके बाद 15 जून को पहचान होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना में शामिल मृतक के पिता धर्मपाल, छोटे भाई सोनू उर्फ हंसपाल व सोनू के साले शेषमणि पुत्र संजीव निवासी कमलापुरी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पूछताछ में मृतक के पिता धर्मपाल ने बताया कि सुखसागर अपनी संपत्ति का हिस्सा मांगता था, जबकि चाल-चलन ठीक न होने के कारण उन्होंने सात साल पहले ही उससे संबंध विच्छेद कर लिया था। सुखसागर ने चार शादी की थीं, जिसमें वह अंतिम पत्नी के साथ उन्नाव में रहता था और आए दिन संपत्ति को लेकर गांव आकर विवाद करता था। 14 जून की सुबह भी संपत्ति को लेकर झगड़ा करने लगा। छोटे पुत्र सोनू के दहेज में मिले सामान को जलाने की बात कहने लगा। छोटा पुत्र अपनी ससुराल कमलापुरी में था, जिसको सूचना दी तो वह अपने साले शेषमणि के साथ घर लौट आया और मारपीट होने लगी। इसके बाद हम तीनों ने मिलकर रस्सी से गर्दन कस कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली से गजरौरा के पास सुहेली नदी में शव फेंक दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त नायलॉन की रस्सी, ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर ली है। वहीं पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के आरोपी पिता उसके छोटे पुत्र और उसके साले को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने ही फंदा लगाकर हत्या की थी, जिसके बाद शव सुहेली नदी में फेंक दिया था। तीनों को जेल भेज दिया गया है।
- राजेश कुमार, सीओ पलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed