फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Father dies in accident when he went out to distribute son's wedding card

बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की हादसे में मौत

Thu, 31 Mar 2022 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Father dies in accident when he went out to distribute son's wedding card
प्रतीकात्मक
भीरा थाना क्षेत्र में रायपुर-इब्राहिमपुर मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन

स्कूटी को टक्कर मारकर वाहन चालक भागा
लखीमपुर खीरी। भीरा थाना क्षेत्र में रायपुर-इब्राहिमपुर मार्ग पर मंगलवार को अपराह्न करीब चार बजे किसी वाहन ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। स्कूटी अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई और स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शाम छह बजे उसने दम तोड़ दिया।
थाना फूलबेहड़ के बेलिहान निवासी पिकअप चालक बच्चू लाल के छोटे बेटे की शादी 16 अप्रैल को होनी है, जिसके लिए वह रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे। मंगलवार को बच्चू लाल स्कूटी से भीरा थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी में बेटे की शादी का कार्ड बांटने जा रहा थे। रास्ते में रायपुर-इब्राहिमपुर मार्ग पर किसी वाहन ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई और चालक बच्चू लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ घंटे बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। पिता की मौत की खबर मिलते ही घर में शादी की खुशियों की जगह मातम छा गया।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र सुभाष कुमार ने बताया कि छोटे भाई की शादी तय है। 16 अप्रैल को बारात जानी है, जिसके लिए रिश्तेदारों में कार्ड बांटे जा रहे थे। वह हेलमेट पहने थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अंतिम संस्कार के बाद पुलिस को तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed