{"_id":"6aa987fc9c0a807347064f67","slug":"father-and-brother-climbed-on-a-tank-after-the-person-who-took-the-minor-away-was-not-arrested-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-185126-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नाबालिग को ले जाने वाले की गिरफ्तारी न होने पर पिता-भाई टंकी पर चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नाबालिग को ले जाने वाले की गिरफ्तारी न होने पर पिता-भाई टंकी पर चढ़े
Tue, 15 Sep 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
अपनी मांग को लेकर चढ़े पिता पुत्र। संवाद
भीरा। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम नाबालिग बेटी को भगाने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज पिता और भाई पानी की टंकी पर चढ़ गए। दोनों करीब चार बजे टंकी पर पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी होने तक नीचे उतरने से मना कर दिया। बाद में मांगपत्र सौंपने और कार्रवाई के भरोसे के बाद दोनों नीचे उतरे।
पिता ने बताया कि दो सितंबर को उसकी नाबालिग पुत्री को करन कुमार नाम का युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। मामले में भीरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पिता कई बार भीरा थाने के चक्कर काट चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
इसके बाद लखीमपुर जाकर जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान समेत अन्य अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे परेशान होकर मंगलवार को पिता और भाई पानी की टंकी पर चढ़ गए। दोनों आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने में जुट गए।
विज्ञापन
गांव के लोगों के समझाने और मांगपत्र सौंपने के बाद दोनों टंकी से नीचे उतरे। मांगपत्र में नाबालिग के पिता ने आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। विपक्षी लगातार सुलह-समझौता और शादी के लिए दबाव बना रहा है। मना करने पर पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
पिता ने आरोप लगाया कि मंगलवार को आरोपी युवक के पिता उसकी बेटी को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गया। उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई न किए जाने की मांग की। इन मांगों पर कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद पिता-भाई टंकी से नीचे उतरे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
अगर परिजन पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं हैं तो वह हमसे आकर मिलें। हम पुनः उस विवेचना को दिखाएंगे और विधि कार्रवाई की जाएगी।
-महक शर्मा, सीओ गोला