{"_id":"687fd26cedecfd630f0743c3","slug":"farmers-troubled-by-low-voltage-warned-of-blocking-the-road-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-151303-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लो वोल्टेज से परेशान किसानों ने जाम लगाने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लो वोल्टेज से परेशान किसानों ने जाम लगाने की दी चेतावनी
Tue, 22 Jul 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
मैगलगंज। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के बैनर तले मंगलवार को किसान लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर मंडी समिति स्थित बिजली बिल कलेक्शन कार्यालय पहुंचे। यहां एसडीओ को ज्ञापन देकर सुधार नहीं होने पर हाईवे पर जाम लगाने की चेतावनी दी।
किसानों ने बताया कि मुबारकपुर बिजली उपकेंद्र से मैगलगंज और नयागांव फीडर को एक साथ जोड़ दिया गया है। इस वजह से एक ही फीडर पर ओवरलोड की समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे एमसीवी बार-बार कट कर जाती है और घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है।
मांग की गई कि दोनों फीडरों की आपूर्ति को अलग किया जाए और एचटी लाइन के पुराने व जर्जर तारों को बदला जाए। किसानों ने विद्युत निगम को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि निर्धारित समय में सुधार नहीं हुआ तो वे सड़क पर उतरने पर विवश होंगे।
विज्ञापन
इस दौरान संगठन के मंडल उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह, उज्वल सिंह, हरतेज सिंह, प्रेमशंकर, गुरमेल सिंह, छोटेलाल, विश्वराज सिंह, रामरहीस सहित तमाम लोग शामिल रहे।