{"_id":"689c59a2595b98ae270a8955","slug":"farmers-took-out-tricolor-tractor-rally-in-lakhimpur-kheri-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: किसानों ने तिरंगा ट्रैक्टर रैली निकाली, समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: किसानों ने तिरंगा ट्रैक्टर रैली निकाली, समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Wed, 13 Aug 2025 03:01 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 13 Aug 2025 03:01 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के निघासन में बुधवार को किसानों ने तिरंगा ट्रैक्टर निकाली। इसके बाद किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विस्तार
लखीमपुर खीरी में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) व सहयोगी संगठनों के बैनर तले बुधवार को किसानों ने निघासन में तिरंगा ट्रैक्टर रैली निकालकर तीन सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम भेजा गया, जिसमें खेती, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन
किसानों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में रासायनिक उर्वरकों की समय पर उपलब्धता न होने से धान व अन्य खरीफ फसलों को भारी नुकसान हुआ है। यदि जिले के अधिकारी समय रहते ठोस कदम उठाते तो यह स्थिति पैदा नहीं होती।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग
दूसरी मांग में तिकुनियां विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी समस्या का मुद्दा उठाया गया। किसानों ने बताया कि यहां 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर वर्ष 2024 में ही लग जाना चाहिए था। इसके लिए 70 लाख रुपये भी समय से स्वीकृत हो चुके थे, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: 'न धर्म बदला... न शादी की', छह महीने बाद बरेली लौटी युवती ने किया दावा; सौतेली मां पर लगाए आरोप
तीसरी समस्या के रूप में तिकुनियां स्वास्थ्य उपकेंद्र की बदहाल स्थिति पर रोष जताया गया। किसानों ने कहा कि उपकेंद्र के बाहर जलभराव और कूड़े के ढेर आम बात हो गई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग उदासीन बना हुआ है।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का समाधान तय समय में नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से दल बल के साथ निघासन कोतवाल महेशचंद मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन