{"_id":"65590d8a5c0cfd65ba08d9f7","slug":"farmers-surrounded-the-secretary-of-cooperative-sugarcane-development-committee-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-9640-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: किसानों ने सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: किसानों ने सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव को घेरा
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के किसान शनिवार को अपनी गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर सहकारी गन्ना समिति पहुंचे और सचिव का घेराव किया। 14 दिन के अंदर गन्ना भुगतान की मांग की।
शनिवार को किसान नेता संतोष सिंह, शिवदयाल वर्मा, अरुण वर्मा, राहुल वर्मा, अनिल कुमार वर्मा, मुन्नालाल वर्मा और शशांक वर्मा अपना गन्ना लेकर गोला पहुंचे जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली समिति के पास सड़क पर खड़ी करके सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय पहुंच गए। किसानों ने गन्ना समिति के सचिव बलवंत चौधरी से केन कमिश्नर के आदेश के तहत 14 दिनों में गन्ना भुगतान करने का लिखित आश्वासन मांगते हुए सचिव का घेराव कर लिया।
मामले की नजाकत देखते हुए सचिव ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद तीखी नोकझोंक होने लगी। हालांकि समझाने-बुझाने के बाद किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रालियों को लेकर चीनी मिल यार्ड को रवाना हो गए। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव बलवंत चौधरी ने बताया कि किसान 14 दिन के अंदर गन्ना भुगतान की मांग कर रहे थे। गन्ना भुगतान कैसे कब होगा, यह मेरे हाथ में नहीं है।