फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers showed solidarity by giving a symbolic strike on Palia-Bhira road

पलिया-भीरा रोड पर सांकेतिक धरना देकर किसानों ने दिखाई एकजुटता

Wed, 08 Dec 2021 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Farmers showed solidarity by giving a symbolic strike on Palia-Bhira road
सांकेतिक धरने पर बैठे किसान।
किसान बोले, बकाया भुगतान होने तक जारी रहेगा आंदोलन
विज्ञापन

आंदोलन के दौरान दो घंटे पूरी तौर पर बाधित रहा यातायात
पलियाकलां। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को किसानों ने दो घंटे के लिए पलिया-भीरा रोड पर सांकेतिक धरना दिया। किसानों ने एलान किया है कि अगर एक हफ्ते में भुगतान नहीं होता है तो पूरी तरह से चक्का जाम कर अपने बकाया गन्ना भुगतान को पुरजोर तरीके से मांगा जाएगा। इस दौरान दो घंटे तक दोनों तरफ से आवागमन पूरी तरह से बंद रहा।
28 नवंबर से चीनी मिल में बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार से किसानों ने क्रमिक अनशन भी शुरू कर दिया है। बुधवार को सुरेंद्र कुमार, रामकिशन, सलवंत सिंह, नरेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह गोपी आदि किसान धरने पर बैठे। किसानों ने इसके बाद 11 बजे पलिया-भीरा रोड पर सांकेतिक धरना देकर रोड जाम कर दिया, जिससे दोनों तरफ का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए किसानों ने कहा कि दस दिन से ऊपर का समय किसानों को अपना गन्ना भुगतान मांगते हुए धरना देकर बीत गया है, लेकिन किसी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है। चीनी मिल मालिक व अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी न होने से भी किसानों में रोष है। किसानों ने कहा कि आम आदमी के ऊपर अगर एफआईआर दर्ज होती तो 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तारी हो चुकी होती, लेकिन यहां बात मिल मालिक व अधिकारियों की है तो प्रशासन भी हीलाहवाली कर रहा है। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर एक हफ्ते के अंदर बकाया गन्ना भुगतान नहीं होता है तो किसान पूरी तरह से सड़क पर उतरकर चक्का जाम करेगा, जिसकी जिम्मेदारी मिल व प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में न बैठने देने पर धरने में पहुंचे स्कूली छात्र
पलिया के गौतम बुद्ध पब्लिक इंटर कॉलेज के करीब 30 छात्र धरनास्थल पर पहुंचे। यहां स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि गन्ना भुगतान के चलते उनके परिजन फीस नहीं जमा कर पाए हैं, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन उनको परीक्षा में नहीं बैठने दे रहा है। छात्रों की बात सुनकर किसान नेताओं में रोष फैला और उन्होंने एसडीएम से वार्ता की। एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार ने स्कूल प्रबंधन से वार्ता कर छात्रों को वापस स्कूल भिजवा कर परीक्षा में बैठाया।

बच्चों की फीस से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
पलिया-भीरा रोड पर सांकेतिक धरना खत्म होने के बाद किसानों ने एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार व सीओ संजय नाथ तिवारी को ज्ञापन दिया, जिसमें गन्ना भुगतान न होने से बच्चों की फीस जमा न होने की बात कही है। साथ ही स्कूलों द्वारा परीक्षा में न बैठने की बात कहकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed