फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers should be paid from the share capital of sugarcane committee

Lakhimpur Kheri News: गन्ना समिति की अंश पूंजी से हो किसानों का भुगतान

Wed, 06 Sep 2023 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers should be paid from the share capital of sugarcane committee
गोला में गन्ना विकास समिति के सचिव को ज्ञापन देते किसान नेता व।
गोला गोकर्णनाथ। राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश के गन्ना आयुक्त और सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव को ज्ञापन देकर सहकारी गन्ना विकास समिति की अरबों रुपये की अंश पूंजी से गन्ना किसानों का भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कहा कि किसान अपने गन्ने की आपूर्ति गन्ना समितियों की दी गई पर्चियों पर चीनी मिलों को करते हैं। इसलिए बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड के गन्ना किसानों का भुगतान सहकारी गन्ना विकास समितियों की अरबों रुपये की मौजूदा अंशदान जमा पूंजी से करवाया जाए। चीनी मिल से प्राप्त होने वाली धनराशि गन्ना समितियों में जमा कराई जाए। ताकि गन्ना भुगतान न होने से बीमारी, शादी न होने और भुखमरी से परेशान किसान अपने परिवार के भोजन पढ़ाई आदि की व्यवस्था कर सकें। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, रविंद्र वर्मा, संतोष सिंह, राहुल वर्मा, फौजी मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed