फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers protest against land acquisition

Lakhimpur Kheri News: भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

Thu, 01 Oct 2026 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 01 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest against land acquisition
डीएम कार्यालय ज्ञापन देने आए राजापुर गांव के किसान। संवाद
लखीमपुर खीरी। राजापुर गांव में आवास विकास परिषद की ओर से भूमि अधिग्रहण के विरोध में बुधवार को किसान डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी के नेतृत्व में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम अंजनी कुमार सिंह को सौंपा और वार्ता की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि राजापुर में पूर्व में विभिन्न संस्थाओं की ओर से कई बार भूमि अधिग्रहण किया जा चुका है। आरोप है कि वर्ष 2010 में आवास विकास परिषद ने शेष भूमि के अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू की, जिसका किसान लगातार विरोध कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने अब तक मुआवजा नहीं लिया है। इसके बावजूद उनकी खतौनी में आवास विकास का आदेश दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला महामंत्री संदीप पांडे ने बताया कि आदेश दर्ज होने से खाद-बीज लेने, बैंक से ऋण और वरासत संबंधी कार्यों में परेशानी हो रही है। उन्होंने भूमि अधिग्रहण निरस्त कर किसानों की जमीन मुक्त करने और खतौनी में वरासत का कार्य तत्काल शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो किसान परिवार सहित पैदल मार्च कर लखनऊ मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed