{"_id":"3b9327786a67b5f09d71bf4c7dca1f1b","slug":"farmers-problems-be-disposed-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया जाए’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया जाए’
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 25 Mar 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
किसानों का बकाया गन्ना भुगतान और मुआवजे सहित विभिन्न मांगों के निस्तारण की मांग को लेकर भाजपा जिला इकाई ने बुधवार को धरना प्रदर्शन किया तथा एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
भाजपा कार्यकर्ता मौजी नसीरुद्दीन मेमोरियल हाल के मैदान पर पहुंचे। यहां विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि चीनी मिलें बंद होने को हैं। भुगतान न होने से किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा असमय ओलावृष्टि से फसलों को काफी क्षति हुई है। प्रदेश सरकार ने अभी तक मुआवजे की घोषणा तक नहीं की है। उन्होंने किसानों को मुआवजा देने की मांग की। राष्ट्रीय परिषद सदस्य शरद वाजपेयी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। पार्टी किसानों के हक के लिए आरपार की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि बकाया गन्ना भुगतान तुरंत कराया जाए। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट गए वहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष अनूप शुक्ला, ओम प्रकाश वर्मा, इतेंद्र वर्मा, महामंत्री आशू मिश्रा, उमाशंकर मिश्रा, अरविंद गुप्ता, अरविंद सिंह संजय, लालवीर दिनकर, जगदीश प्रसाद शाक्य, सतीश श्रीवास्तव, सुधा शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी रमेशचंद मिश्रा, कुलभूषण, पन्नालाल अग्रवाल, मनोज वर्मा, सुनील सिंह, कुमुदेश शंकर शुक्ला, किशोरीलाल भार्गव, कमलेश मिश्रा, शरद मिश्रा और दीपक तलवार सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।