फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers on Gttuli Bifre

घटतौली पर बिफरे किसान

Mon, 07 Dec 2015 07:02 PM IST
मोहम्मदी
मोहम्मदी Updated Mon, 07 Dec 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
Farmers on Gttuli Bifre
डीएससीएल शुगर मिल अजबापुर के गन्ना खरीद केंद्र शंकरपुर में घटतौली पकड़ी जाने पर किसानों ने हंगामा काटा और तौल बंद करा दी। गन्ना समिति सचिव ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

गन्ना खरीद केंद्र शंकरपुर राजा में गन्ना किसान रामप्रकाश अपनी ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना तुलवाने आए। ट्राली में 45 क्विंटल गन्ना था जब खरीद केंद्र पर उसे तौला गया तो एक क्विंटल दस किलो का अंतर आया। इस पर किसान और खरीद केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों से नोंकझोंक होने लगी तभी अन्य किसानों ने घटतौली को लेकर हंगामा शुरू कर दिया और तौल बंद करा दी।  इस मौके पर गन्ना किसान रामप्रकाश, प्रदीप वर्मा, शेर सिंह, विमलेश कुमार, कंधई लाल वर्मा, पप्पू वर्मा, महेश, जपिन्दर सिंह, राजीव, दंगल सिंह, मुकेश, परमजीत सिंह, चमन कुमार आदि मौजूद रहे। गन्ना किसानों ने फोन से डीएससीएल के अधिकारियों से वार्ता की और केंद्रों पर हो रही धांधली की शिकायत की। सूचना पर गन्ना विकास समिति मोहम्मदी के सचिव बाल बिहारी मिश्रा ने  मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तथा डीएससीएल मिल के फीडर ने कांटे में आई खराबी को दूर कर दिया जिसके बाद तौल शुरू हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed