फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers occupied Deputy CM's helipad site, broke hoardings

डिप्टी सीएम के हेलीपैड स्थल पर किसानों ने किया कब्जा, होर्डिंग तोड़ी

Mon, 04 Oct 2021 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers occupied Deputy CM's helipad site, broke hoardings
तिकुनिया (खीरी) में घटना स्थल पर लगी होर्डिंग उखाड़ते किसान।

तिकुनियां में महाराजा अग्रसेन खेल मैदान में किसानों का सरकार विरोधी भाषण
विज्ञापन

इसी मैदान पर उतरना था डिप्टी सीएम का हेलिकॉप्टर, रविवार को बदला कार्यक्रम

तिकुनियां (लखीमपुर खीरी)। रविवार दोपहर तिकुनियां में संघर्ष से पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव बनवीरपुर पहुंचने की ख़बर पर रविवार को हजारों किसानों ने तिकुनियां कूच कर दिया और महाराजा अग्रसेन खेल मैदान में बने उस हेलीपैड स्थल पर कब्जा जमा लिया, जहां डिप्टी सीएम का हेलिकॉप्टर उतरना था, लेकिन किसानों के विरोध की सुगबुगाहट पर रविवार सुबह डिप्टी सीएम का कार्यक्रम बदल गया। वह सुबह साढ़े नौ बजे लखनऊ से सड़क मार्ग से चलकर दोपहर 12 बजे लखीमपुर पहुंचे।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का विरोध करने पर रविवार को सुबह ही पलिया, भीरा, बिजुआ, खजुरिया और संपूर्णानगर आदि जगहों से हजारों की संख्या में किसान हाथों में काला झंडा लेकर तिकुनियां पहुंच गए थे। बाइक और कारों से पहुंचे हजारों किसानों ने वहां टेंट लगा दिया और सरकार विरोधी भाषणबाजी की। इस दौरान किसानों को संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। आस पास के थानों की पुलिस भी वहां लगाई गई है। फिर भी प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। गुस्साए किसानों ने डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर लगाई गई होर्डिंग तोड़ डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed