फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers jumped into canoe after weighing stopped... Mill paid Rs 7 crore

Lakhimpur Kheri News: तौल बंद कराकर डोंगे में कूदे किसान... मिल ने किया सात करोड़ का भुगतान

Sat, 03 Feb 2024 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers jumped into canoe after weighing stopped... Mill paid Rs 7 crore
चीनी मिल के अधिकारियों से वार्ता करते किसान नेता श्री कृष्ण वर्मा-संवाद
गोला गोकर्णनाथ/लखीमपुर खीरी। बजाज ग्रुप की चीनी मिलों के किसानों का बकाया गन्ना भुगतान न करने पर हर दिन टकराव की स्थिति बन रही है। शुक्रवार को गोला चीनी मिल में हंगामा करते हुए किसान केन कैरियर में कूद गए और गन्ने की पेराई रुकवा दी। काफी देर बाद पहुंचे डीसीओ और मिल प्रशासन की सहमति से सात करोड़ रुपये किसानों के खाते में तुरंत भेजे गए। साथ ही 20 दिन में 62 करोड़ रुपये भुगतान पर फैसला हुआ। इस दौरान पांच घंटे तक चीनी मिल बंद रही।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के मंडल संगठन मंत्री संतोष सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शुक्रवार सुबह आठ बजे गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां चीनी मिल के गेट पर लगा दीं। इससे तौल बंद हो गई। गुस्साए किसान डोंगे में कूद गए, जिससे पेराई भी बंद हो गई। चीनी मिल बंद होने की सूचना पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवदयाल वर्मा, रवींद्र वर्मा, अनिल वर्मा, रामनरेश, हरिकरन शालिकराम, रामनिवास, भरतपाल, गुरु प्रसाद, राधेश्याम सहित काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता चीनी मिल पहुंच गए।
विज्ञापन

चीनी मिल के अधिकारियों ने किसानों को समझाते हुए डोंगे से बाहर लाने के काफी प्रयास किए, लेकिन किसान नहीं माने। किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) को बुलाने के लिए कहा और चेतावनी दी कि अब फैसला उन्हीं की मौजूदगी में होगा। काफी देर बाद डीसीओ वेद प्रकाश सिंह चीनी मिल पहुंचे तो वार्ता शुरू हुई। किसानों ने 14 दिन पूर्व पेरे गए गन्ने का तत्काल भुगतान मांगा मगर सहमति नहीं बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी मान-मनौव्वल के बाद सात करोड़ रुपये का तत्काल भुगतान, 20 दिन में 62 करोड़ रुपये के भुगतान और शादी-बीमारी वाले गन्ना किसानों को अतिरिक्त 50 प्रतिशत के भुगतान पर सहमति बनी। करीब पांच घंटे ठप रहने के बाद मिल की पेराई चालू की गई। लिखित सहमति पत्र पर बजाज मिल के यूनिट हेड जितेंद्र सिंह जादौन, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर, सचिव बलवंत चौधरी ने हस्ताक्षर किए।
उधर, संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार फौजी और मंडल संगठन मंत्री संतोष सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि बजाज मिल के अधिकारियों ने लिखित पत्र के अनुसार भुगतान नहीं किया, तो फिर बजाज चीनी मिल का चक्का जाम किया जाएगा।


---------------------------------
पिछले सत्र का पूरा भुगतान किया जा चुका है। इस सत्र का सात दिन का भुगतान किया गया है। सात करोड़ का भुगतान फौरन किया गया है, जबकि 20 दिन में 62 करोड़ रुपये के भुगतान पर लिखित समझौता हुआ है। डिफर का पैसा भी किसानों को जा चुका है। अब पेमेंट गन्ने के नए मूल्य के हिसाब से बन रहा है।
सतीश श्रीवास्तव, पीआरओ, बजाज चीनी मिल गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed