फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   "Farmers have been living the life of the loan '

‘कर्ज की जिंदगी जी रहे हैं किसान’

Sat, 27 Feb 2016 07:35 PM IST
निघासन (लखीमपुर खीरी)।
निघासन (लखीमपुर खीरी)। Updated Sat, 27 Feb 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
"Farmers have been living the life of the loan '
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मुखिया वीएम सिंह ने कहा कि देश का किसान कर्ज की जिंदगी जी रहा है। फसलों का उचित मुआवजा मिल जाए तो वह इस जिंदगी से छुटकारा पा सकता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां जाति का जहर बोकर देश के किसानों और मजदूरों को बर्बाद करने का काम कर रहीं हैं। किसानों को संबोधित करते हुए वीएम सिंह भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि मेरा कोई बेटा नहीं है। मैं किसानों को अपना बेटा और भाई मानता हूं। उन्हीं की लड़ाई लड़ रहा हूं।
विज्ञापन

कस्बे के गोपाल शंकर पांडे की बाग में आयोजित सभा में वीएम सिंह ने कहा कि किसान कहने को तो जमींदार हैं, लेकिन वे अंदर से कर्जदार हैं। उन्होंने कहा कि किसान के पास चाहे जितनी भी जमीन हो, लेकिन कोई भी व्यक्ति उनको अपनी बेटी का हाथ देना नहीं चाहता। वह एक चपरासी के साथ शादी कर देगा, लेकिन बेटी नहीं देगा। किसानों की दुर्दशा ही इसका मुख्य कारण हैं। यदि किसानों का क्रेडिट कार्ड समाप्त कर दिया जाए तो किसानों के घरों में चूल्हा नहीं जलेगा। बेटा और बेटियों की शादी तथा पढ़ाई रुक जाएगी। किसान यदि बैंकों में कर्ज लेता है तो कमीशन लिया जाता है। कर्ज लेने के बाद उससे ब्याज भी लिया जाता है, लेकिन किसान का पैसा मिलों में पड़ा रहता है, उसका कोई भी ब्याज नहीं देता। उन्होंने कहा कि चीनी मिल में जब ब्याज का पैसा देने की नौबत आती है तो सरकारी चीनी मिलें किसानों की मिल कहकर पल्ला झाड़ लेती हैं, लेकिन जब उसे बेचने की बात आती है तो बेझिझक उन्हें बेच दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे ही चलता रहा तो देश से किसान और मजदूर दोनों समाप्त हो जाएंगे। फिल्म स्टार मंगल ढिल्लो ने कहा कि देश की लोग अपना भविष्य गिरवी रखकर जाति-बिरादरी के नाम पर विभाजित होकर वोट देते हैं, लेकिन वही नेता उनकी नहीं सुनता। कृषि प्रधान कहे जाने वाले देश में किसानों की हालत बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह से हम बंटते रहे तो यथा रजा तथा प्रजा की कहावत चरितार्थ होती रहेगी। वीएम सिंह ही एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने किसानों को उनका हक दिलाया है। उन्होंने किसानों और मजदूरों से एक होने की अपील की। कार्यक्रम को श्रीकृष्ण वर्मा, बीएस मिश्रा, जसपाल सिंह, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान गोविंदर सिंह, रामकुमार मौर्य, भगौती प्रसाद मौर्य, कुलदीप सिंह, अमर सिंह, कुलदीप सिंह, गोला के जिला पंचायत सदस्य रघुनंदन, काजिम हुसैन आदि मौजूद रहे। संचालन श्रीकृष्ण वर्मा ने किया।
विज्ञापन

--
पचपेडा में लोगों का दुख-दर्द सुना
सिंगाही। वीएम सिंह, आग से तबाह हुए गांव पचपेडा रिछिया पहुंचे। वहां पर उन्होंने लोगों को आर्थिक सहायता दिलाने का वादा किया। साथ ही उन्होंने लोगों का दुख दर्द सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
भीरा में हुआ जोरदार स्वागत
भीरा कस्बे में किसानों ने अपने नेता वीएम सिंह का जोरदार स्वागत किया। वीएम ने किसानों से बात करनी शुरू की तो सभा का रूप ले लिया। उन्होंने किसानों से कहा कि वह किसी भी राजनीतिक दल के सहारे न रहें। किसान मजदूर संगठन उनका है। वह घर वापसी करें और खेती करें। संगठन उनका हक दिलाकर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed