{"_id":"691e0379261fe0219507147f","slug":"farmers-got-angry-when-crusher-operators-refused-to-buy-sugarcane-and-blocked-the-roads-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-161539-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कोल्हू संचालकों ने गन्ना खरीद से किया इन्कार तो भड़के किसान, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कोल्हू संचालकों ने गन्ना खरीद से किया इन्कार तो भड़के किसान, लगाया जाम
Wed, 19 Nov 2025 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर में किसानों ने लगाई जाम। संवाद
केशवापुर। प्रशासन ने मंगलवार को जलालपुर में गन्ना कोल्हूओं पर कार्रवाई की। इससे नाराज संचालकों ने बुधवार को गन्ना खरीद से इन्कार कर दिया। इस पर किसान भड़क गए और अपने वाहनों को सड़क पर लगाकर जमा लगा दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगने राहगीर परेशान हो गए। सूचना पर प्रशासन की टीम पहुंची और मामला शांत कराया।
एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने मंगलवार को जलालपुर और सिकंदराबाद में गन्ना कोल्हुओं पर छापेमारी कर प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था, साफ-सफाई सहित संचालन प्रपत्रों की जांच की थी। प्रपत्र न दिखा पाने के कारण कुछ कोल्हू संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई भी की थी। इससे जलालपुर के कोल्हू संचालक नाराज है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन ने प्रशासन पर चीनी मिलों के साथ मिले होने का आरोप लगाया। इधर, कोल्हू मालिकों ने बताया नियम में एकाएक सख्ती के कारण कोल्हू संचालन करना संभव नहीं है। ऐसे में संचालन बंद करने जा रहे हैं। क्षेत्रीय लेखपाल जयप्रकाश वर्मा ने प्रशासन को सूचना दी। एसडीएम ने प्रतिनिधि मंडल से बात की और निष्कर्ष निकाला कि इस वर्ष चिमनियों पर छूट दी, लेकिन शेष कमियों को 15 दिनों में दूर कराने का लिखित आश्वासन दिया है।