फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmer's Day: Emphasized on the use of Nano Urea

किसान दिवस: नैनो यूरिया के इस्तेमाल पर बल दिया

Wed, 21 Jun 2023 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Farmer's Day: Emphasized on the use of Nano Urea
लखीमपुर खीरी। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों ने अधिकारियों के सामने समस्याएं रखीं। डीएम ने अफसरों को किसानों की समस्याओं का समय से और गुणवत्तापरक निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह ने किसानों को नैनो यूरिया के अधिक से अधिक प्रयोग करने का आह्वान किया। नैनो यूरिया का प्रयोग पर्यावरण के लिए लाभदायक है तथा मानव स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जो किसान छूटे हैं, वह रजिस्ट्रेशन कराकर 13 जून से 23 जून, 2023 तक तहसील स्तर पर कैंप चलाए जा रहे अभियान में आधार कार्ड, खतौनी तथा घोषणापत्र आदि जमा कर दें। ताकि सम्मान निधि योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

बैठक में डीडी कृषि अरविन्द मोहन मिश्र, जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी, कृषि रक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी (गोमती) सुभाष चंद्र, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी निखिल देव तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed