फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers climbed on the chain carrier, weighing of sugarcane stopped

Lakhimpur Kheri News: चेन कैरियर पर चढ़े किसान, थमी गन्ने की तौल

Fri, 09 Jan 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 09 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Farmers climbed on the chain carrier, weighing of sugarcane stopped
पलिया चीनी मिल परिसर में लगी किसानो की भीड़। संवाद
पलियाकलां। बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भुगतान न मिलने से नाराज किसान मिल की चेन कैरियर पर चढ़ गए। इसके बाद वहीं धरना शुरू कर दिया। इससे मिल में ढाई घंटे तौल बंद रही।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि वे लंबे समय से अपने हक के रुपये के लिए गुहार लगा रहे हैं, लेकिन मिल प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। किसानों ने बताया कि पिछले सत्र का बकाया अभी तक नहीं मिला है, जबकि इस नए सत्र का बकाया भी करोड़ों रुपये के पार पहुंच गया है। ऐसे में किसानों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। मौके पर मौजूद किसान नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि अब चीनी मिल अधिकारियों की मुंह जुबानी बातों और खोखले आश्वासनों का वक्त निकल चुका है।
विज्ञापन

किसानों की मांग है कि मिल प्रबंधन अब लिखित में भुगतान का शेड्यूल दे। किसानों ने प्रस्ताव रखा कि हर महीने के प्रत्येक हफ्ते में कम से कम चार-चार दिन का भुगतान किया जाए, ताकि पिछला और वर्तमान बकाया समय पर खत्म हो सके। हंगामे के दौरान किसानों ने एलान किया कि जब तक उनकी मांगें लिखित रूप में नहीं मानी जातीं, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि अब रोज दोपहर एक बजे के बाद सभी किसान एकजुट होकर मिल के अंदर पहुंचेंगे और मिल चलने नहीं देंगे। फिलहाल, मिल के अधिकारी किसानों को समझाने की कोशिश में लगे रहे और किसान करीब ढाई घंटे बाद इस आश्वासन पर माने कि 20 जनवरी तक पिछला भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed