लखीमपुर खीरी: बांकेगंज के पहाड़नगर गांव के पास पहुंचा नेपाली हाथियों का झुंड, रात में ग्रामीणों ने खदेड़ा
नेपाल के शुक्ला फाटा नेशनल पार्क से आया हाथियों का झुंड ने सोमवार रात पहाड़नगर गांव के पास फसलों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन वन कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से इन्हें खदेड़ दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी में दक्षिण खीरी वन प्रभाग की देवीपुर बीट में तीन दिन प्रवास करने के बाद नेपाली हाथियों का झुंड गोला-खुटार हाईवे पार कर बफरजोन के मैलानी जंगल में पहुंच गया। इन हाथियों ने पहाड़नगर गांव के पास फसलों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन वन कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से इन्हें खदेड़ दिया।
नेपाल के शुक्ला फाटा नेशनल पार्क से आए ये हाथी पहले किशनपुर सेंक्चुरी के मड़हा जंगल में पहुंचे थे। जहां एक दिन प्रवास करने के बाद गोला-खुटार हाईवे पार कर दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मोहम्मदी रेंज अंतर्गत देवीपुर बीट में जा पहुंचे। वहां इन हाथियों ने किसानों की फसलों को कोई खास नुकसान नहीं पहुंचाया। वहां कठिना नदी किनारे तीन दिन प्रवास करने के बाद सोमवार रात हाथियों के झुंड ने गोला-खुटार हाईवे पार किया और मैलानी रेंज की भरिगवां बीट होते हुए जटपुरा बीट में पहुंच गए।
ये भी पढ़ें- बरेली में डीजे दहला रहे कलेजा: दुकान की छत का प्लास्टर टूटकर गिरा, चटके कांच; दिल-दिमाग के लिए भी खतरा
रात में इन हाथियों ने पहाड़नगर गांव के पास जाकर खेतों में फसल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन पहले से सतर्क ग्रामीणों और वन कर्मियों की टीमों ने मिलकर इन हाथियों को खदेड़ दिया। मंगलवार सुबह इन हाथियों की लोकेशन मड़हा जंगल में मिली।
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय बिस्वाल ने हाथियों के झुंड को मोहम्मदी रेंज से निकलकर दुधवा टाइगर रिजर्व की मैलानी रेंज में पहुंचने की पुष्टि की है। मैलानी के प्रभारी रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि हाथियों की निगरानी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। यह टीमें लगातार हाथियों के मूवमेंट पर नजर रख रही हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों को भी हाथियों से बचाव और फसलों की सुरक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है।
सावधानी बरतने की सलाह
डीएफओ संजय बिस्वाल ने गोला-खुटार हाइवे पर चौपहिया, दो पहिया वाहनों से आवागमन करने वालों से लोगों को आगाह किया है कि जंगली हाथियों की मौजूदगी के चलते वे खास सावधानी बरतें। यदि हाथी हाईवे पार कर रहे हो तो दूर रूककर उनके सड़क पार करने की प्रतिक्षा करें। नजदीक जाने, फोटो खींचने या वीडियो बनाने और उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश न करें, ये खतरनाक हो सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.