फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers boil over Tikunia incident, demand for resignation from Minister of State

तिकुनिया घटना से किसानों में उबाल, राज्यमंत्री से इस्तीफा लेने की मांग

Mon, 04 Oct 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers boil over Tikunia incident, demand for resignation from Minister of State
तिकुनिया में प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
गोला गोकर्णनाथ। किसान नेताओं का आरोप है केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के विवादित बयान पर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध जता रहे किसानों को सांसद पुत्र द्वारा कार से रौंद देने से कई किसानों की मौत हो गई है। वहीं कई किसान घायल हैं। इस घटना ने किसानों के क्रोध की आग में घी डालने का काम किया है। इस घटना से देश भर की राजनीति गरमा गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री एवं भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था जहां एक और हाशिए पर पहुंच गई है। वहीं विपक्ष भी आक्रामक हो गया है। किसान नेताओं ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए भारत सरकार से अजय मिश्र टेनी से सांसद और गृह राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा लेने की मांग की है।
विज्ञापन

सांसद अजय मिश्र टेनी के विवादित बयान का जवाब देने के लिए किसान शांतिपूर्ण ढंग से विरोध जताने पहुंचे थे। सब कुछ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद जब किसान घर की ओर जा रहे थे तभी अचानक सांसद पुत्र मोनू मिश्रा सात आठ गाड़ियों के साथ वहां पहुंचे और तेज रफ्तार से किसानों को रौंदते हुए निकल गए। कारों में सवार लोग असलहों से लैस थे, जो फायरिंग भी कर रहे थे। जिन लोगों की मौत हुई है उन्हें गोली भी लगी है और 20 से 25 लोग जख्मी हैं। घटना में तराई किसान संगठन के नेता तजिंदर सिंह विर्क भी गंभीर घायल हुए हैं। रात में ही राकेश टिकैत भी आने वाले हैं। किसानों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। - अमन दीप सिंह संधू, जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट

विज्ञापन
विज्ञापन


निर्दोष किसानों के साथ हुई घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। संगठन इस मामले में किसानों के साथ है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे ने किसानों के साथ जो घटना की है। ऐसी दशा में केंद्र सरकार को अजय मिश्र टेनी का इस्तीफा लेना चाहिए। हमारा संगठन किसानों के साथ है। किसानों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश में हालत यह हो गई है कि अब किसान अपने हक की आवाज भी नहीं उठा सकता। यदि आवाज बुलंद करता है तो उसका दमन किया जा रहा है। - महादेव प्रसाद वर्मा, जिलाध्यक्ष, भाकियू अंबावता गुट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed